Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टेरिटोरियल आर्मी में बिना परीक्षा के भर्ती होने का सुनहरा मौका, जानें पूरा प्रोसेस

टेरिटोरियल आर्मी में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) करने का सपना देख रहे लोगों के लिए बेहतरीन मौका है। बिना किसी परीक्षा के सेना में भर्ती होकर देश सेवा में योगदान दे सकते हैं।

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: Oct 26, 2024 | 08:02 AM

टेरिटोरियल आर्मी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्कः युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर आया है, जो टेरिटोरियल आर्मी में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) करने का सपना देख रहे हैं। टेरिटोरियल आर्मी ने वर्ष 2024 के लिए कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए टेरिटोरियल आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट jointerritorialarmy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 62 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें जूनियर कमीशन अधिकारी, जनरल ड्यूटी सैनिक, शेफ कम्युनिटी सैनिक, कारीगर (लकड़ी और धातुकर्म), धोबी सैनिक, ड्रेसर, हाउस कीपर, क्लर्क, दर्जी, और उपकरण मरम्मतकर्ता सैनिक जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आवेदन से पहले नीचे दी गई महत्वपूर्ण जानकारी को ध्यान से पढ़ें और आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें। इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने के लिए जल्दी आवेदन करें और अपने सरकारी करियर की ओर एक कदम बढ़ाएं।

ये भी पढ़ें- राजस्थान लोकसेवा आयोग ने जारी RO-EO भर्ती परीक्षा की नई तारीख, PRO एग्जाम डेट में भी बदलाव

सम्बंधित ख़बरें

राज्यसभा चुनाव: BJP की पहली लिस्ट जारी, महाराष्ट्र पर सस्पेंस बरकरार; क्या नवनीत राणा और तावड़े मारेंगे बाजी?

आज मिलेगा T20 वर्ल्ड कप का पहला फाइनलिस्ट, कोलकाता में होने जा रहा महामुकाबला, जानें पिच और मौसम रिपोर्ट

खुद तालिबान से पीट रहा पाकिस्तान…लेकिन US-ईरान के बीच ‘शांतिदूत’ बनने का सपना सजा रहे शहबाज, दिया प्रस्ताव

Middle East Crisis: एयर इंडिया ने 4 मार्च तक रद्द कीं खाड़ी देशों की उड़ानें, इंडिगो का रेस्क्यू शुरू

टेरिटोरियल आर्मी में भरे जाने वाले पद

पद का नाम पदों की संख्या
जूनियर कमीशन अधिकारी 1
जनरल ड्यूटी सैनिक 37
शेफ कम्युनिटी सैनिक 4
कारीगर (लकड़ी का काम) सैनिक 4
वॉशरमैन सैनिक 3
ड्रेसर/सैनिक 2
हाउस कीपर सैनिक 2
क्लर्क/सैनिक 2
कारीगर (धातुकर्म) सैनिक 2
दर्जी/सैनिक 2
उपकरण मरम्मतकर्ता सैनिक 3
कुल पदों की संख्या 62

टेरिटोरियल आर्मी में फॉर्म भरने की क्या है आयु सीमा

टेरिटोरियल आर्मी के तहत जेसीओ रैंक के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष है, जबकि अन्य रैंकों के लिए यह 50 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार योग्यता होनी चाहिए।

चयन का प्रोसेस

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया में डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन, फिजिकल फिटनेस, एफिशिएंसी टेस्ट, इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे।

 यह भी पढ़ें – Cyclone Dana Alert: कोलकाता हवाई अड्डे पर 15 घंटे के लिए उड़ानें स्थगित, IMD ने जारी किया अलर्ट, आप भी रहे सतर्क

चयन की तिथि और स्थान

उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और फिजिकल फिटनेस के लिए 18 से 19 नवंबर 2024 तक जसवंत सिंह ग्राउंड, गढ़ी कैंट, देहरादून में रिपोर्ट करना होगा. फिजिकल फिटनेस और इंटरव्यू में सफल उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट 20 से 23 नवंबर 2024 के बीच होगा।

Opportunity to join territorial army without exam

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 26, 2024 | 08:02 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.