Oil India Recruitment 2026: नर्स और डायलिसिस टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, 40 साल तक उम्र वालों को मौका
Oil India Recruitment 2026 : ऑयल इंडिया लिमिटेड ने नर्स और पैरामेडिकल डायलिसिस टेक्नीशियन पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।
- Written By: हितेश तिवारी
ऑयल इंडिया लिमिटेड (फोटो - गूगल इमेज)
OIL Nurse Vacancy : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने असम और अरुणाचल प्रदेश के योग्य उम्मीदवारों के लिए संविदा आधार पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।
यह भर्ती फील्ड मुख्यालय दुलियाजान में नर्स के 2 पद और पैरामेडिकल डायलिसिस तकनीशियन के 3 पदों के लिए निकाली गई है। उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू और पर्सनल असेसमेंट के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया कुल 100 अंकों की होगी, जिसमें योग्यता, प्रोफेशनल नॉलेज, स्किल और मेरिट सूची को शामिल किया जाएगा।
नर्स और डायलिसिस टेक्नीशियन पदों पर भर्ती
वेतन की बात करें तो नर्स पद पर चयनित उम्मीदवारों को 24,960 रुपये प्रतिमाह फिक्स वेतन मिलेगा, साथ ही 960 रुपये प्रति कार्य दिवस वेरिएबल पे दिया जाएगा। वहीं पैरामेडिकल डायलिसिस तकनीशियन पद के लिए 21,450 रुपये प्रतिमाह वेतन और 825 रुपये प्रति कार्य दिवस वेरिएबल पे मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Indian Navy SSC Officer Recruitment: भारतीय नौसेना में 275 SSC अधिकारी पदों पर भर्ती, 27 जुलाई तक करें आवेदन
UP Anganwadi Recruitment: बिजनौर और कानपुर नगर में 787 पदों पर भर्ती, 5वीं और 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका
BPSSC Company Commander Recruitment 2026: बिहार होमगार्ड में 65 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
MPSC Group C Recruitment 2026: महाराष्ट्र में 2619 पदों पर निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
नर्स पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है, साथ ही GNM डिप्लोमा या BSc Nursing और संबंधित अनुभव होना चाहिए। डायलिसिस तकनीशियन पद के लिए विज्ञान वर्ग से 12वीं पास और डायलिसिस टेक्नोलॉजी में कम से कम 2 साल का डिप्लोमा या सर्टिफिकेट जरूरी है। साथ ही संबंधित क्षेत्र में 2 साल का अनुभव भी मांगा गया है।
ये खबर भी पढ़ें : CTET September 2026: सीटीईटी सितंबर परीक्षा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इन आसान स्टेप्स में करें आवेदन
26 मई को होगा वॉक-इन इंटरव्यू
नर्स और पैरामेडिकल डायलिसिस टेक्नीशियन के दोनों पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। OBC (NCL) उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 43 वर्ष तक छूट मिलेगी। वॉक-इन इंटरव्यू 26 मई 2026 को व्यावसायिक स्वास्थ्य केंद्र, ऑयल अस्पताल, ऑयल इंडिया लिमिटेड, दुलियाजान, असम में आयोजित होगा।
उसी दिन सुबह 7 बजे से 9 बजे तक रजिस्ट्रेशन होगा। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी, मूल दस्तावेज और जरूरी प्रमाण पत्र साथ लेकर समय पर पहुंचने की सलाह दी गई है। आवेदन फॉर्म OIL की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
