बिना लिखित परीक्षा दिए पाएं सरकारी नौकरी, ऑयल इंडिया लिमिटेड कंपनी ने निकाली भर्ती

ऑयल इंडिया लिमिटेड ने 40 पदों पर भर्ती निकाली है। सरकारी नौकरी तलाश रहे युवा इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते है। इन पदों में भर्ती के लिए युवाओं को किसी भी तरह की कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी है।
ऑयल इंंडियन लिमिटेड में युवाओं के लिए नौकरी का मौका
ऑयल इंंडियन लिमिटेड में युवाओं के लिए नौकरी का मौका
Published on: 
Updated on: 

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें युवाओं के लिए ऑयल इंडिया लिमिटेड नौकरी का एक शानदार मौका लेकर आया है। इन शानदार मौके की सबसे अच्छी बात यह है कि इस नौकरी के लिए आपको कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। नौकरी पाने के लिए आपको वॉक इन प्रैक्टिकल - स्किल टेस्ट और पर्सनैलिटी टेस्ट देना होगा तो इंतजार किस बात का जल्दी कर दें अप्लाई और अप्लाई करने से पहले जान लें कि सभी नियम।

ऑयल इंडिया लिमिटेड ने इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक (एसी और आर) और एसोसिएट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के पदों के लिए भर्तियां निकाली है। जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन करने का मन बना रहे हैं, तो ऑयल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट oil-india.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑयल इंडिया के इस भर्ती के माध्यम से कुल 40 पदों पर बहाली की जाने वाली है। अगर आप भी ऑयल इंडिया के इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं तो 21 अक्टूबर तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करते समय अपनी सभी डिटेल्स अच्छी तरह और पूरें ध्यान से भरें।

इस लिंक पर करें अप्लाई

युवा इस लिंक के माध्यम से अप्लाई कर सकते है। ऑयल इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.oil-india.com/ पर जाकर अप्लाई कर सकते है।

ऑयल इंडिया में भरे जाने वाले पद

इलेक्ट्रीशियन: 18 पद

मैकेनिक (एसी और आर): 2 पद

एसोसिएट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल): 20 पद

यह है आयुसीमा

जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आयुसीमा: 20 वर्ष से 35 वर्ष

ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आयुसीमा: 20 वर्ष से 38 वर्ष

एससी/एसटी कैटेगरी वालों के लिए आयुसीमा: 20 वर्ष से 40 वर्ष

ऑयल इंडिया में चयन होने पर मिलेगी सैलरी

सिलेक्टेड युवाओं को कंपनी द्वारा अच्छी सैलरी दी जाएगी। युवाओं को मंथली सैलरी के रुप में एक निश्चित और एक परिवर्तनीय पारिश्रमिक भुगतान किया जाएगा। साथ ही इस नौकरी में युवाओं को डीए- टीए की सुविधा नहीं मिलेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com