- Hindi News »
- Career »
- Odisha Police Constable Recruitment 2024 Apply Now
सिर्फ पुरूषों के लिए ओडिशा पुलिस ने निकाली भर्तियां, कांस्टेबल पद के लिए 1 हजार से ज्यादा मांगे आवेदन
ओडिशा पुलिस ने हाल ही में कांस्टेबल पद के लिए कुल 1 हजार से भी ज्यादा की भर्तियां निकाली है। ओडिशा से पहले हरियाणा पुलिस ने भी 5 हजार से ज्यादा पद पर भर्तियां निकाली थी। इस पद के लिए इच्छुक योग्य उम्मीदवार जल्द-से-जल्द इस पद के बारे में जानकारी लें और आवेदन करें।
- Written By: प्रिया जैस

कांस्टेबल भर्ती (सौजन्य-सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्क: अगर आप देश की सेवा करना चाहते है और पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे है तो ये मौका सिर्फ आपके लिए है। जहां ओड़िशा पुलिस ने हाल ही में 1 हजार से भी ज्यादा भर्तियां निकाली हैं। ओडिशा से पहले हरियाणा पुलिस ने भी 5 हजार से ज्यादा पद पर भर्तियां निकाली थी। ओडिशा पुलिस में शामिल होने के लिए जल्द से जल्द इसके आवेदन को भरिए और इसकी तैयारी में लग जाइए।
ओडिशा पुलिस ने हाल ही में सिपाही/कांस्टेबल पद के लिए कुल 1360 पद पर भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इस भर्ती आवेदन के लिए आखिरी तारीख 13 अक्टूबर निर्धारित की गई है इसलिए जल्द-से-जल्द इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन कर दें।
ये वर्ग है बाहर
इस बात का ध्यान रहें कि इस भर्ती में महिला, ट्रांसजेंडर और बेंचमार्क विकलांगता वाले (PwBD)उम्मीदवारों को आवेदन से बाहर रखा गया है। ये वर्ग इस पद के लिए आवेदन नहीं कर सकते।
सम्बंधित ख़बरें
सीआरपीएफ में 9195 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका; आवेदन शुरू
अकोला पुलिस सिपाही भर्ती शुरू, 719 सफल; SP अर्चित चांडक ने उम्मीदवारों से की ‘सावधान’ रहने की अपील
अमरावती पुलिस भर्ती: बीड की घटना के बाद समय में बड़ा बदलाव; अब सुबह 4 बजे होगी रिपोर्टिंग
अकोला में पुलिस सिपाही भर्ती शुरू, 161 पदों के लिए 11 हजार से अधिक दावेदार; पहले दिन 610 ने दिया टेस्ट
इस पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ओडिशा पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट odishapolice.gov.in पर जाना होगा। यहां आपको इस पद के लिए आवेदन लिंक मिल जाएगी। इस भर्ती अभियान के तहत अलग-अलग बटालियन के जरिए सिपाही/कांस्टेबल की भर्ती की जाएगी।
यह भी पढ़ें- कैबिनेट सचिवालय ने निकाली भर्तियां, बिना कोई परीक्षा दिए होगा सिलेक्शन, जानें कैसे करें अप्लाई
ध्यान रहें कि ओडिशा पुलिस के इस भर्ती अभियान के में एक उम्मीदवार सिर्फ एक ही बटालियन के तहत आवेदन कर सकता है। एक बार आवेदन करने के बाद ये बदला नहीं जा सकेगा, इसलिए बटालियन का चयन सोच समझ कर करें। इस भर्ती आवेदन के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
आवेदन के लिए योग्यता
इस पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के लिए जरुरी है कि वे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई) ओडिशा द्वारा आयोजित कक्षा 10 (मैट्रिकुलेशन) परीक्षा या अन्य बोर्ड द्वारा आयोजित किसी अन्य समकक्ष परीक्षा से पास हो। आयु सीमा की बात करें तो इस पद के लिए उम्मीदवार की उम्र कम-से-कस 18 और ज्यादा-से-ज्यादा 23 साल होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है।
यह भी पढ़ें- रेलवे ने 12वीं पास स्टूडेंट्स के लिए निकाली 3 हजार से ज्यादा भर्तियां, जानें कैसे होगा सिलेक्शन
ध्यान रहें कि इस पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत का नागरिक होना आवश्यक है। इसके अलावा उम्मीदवार में किसी भी तरह की फिजिकल डिसेबिलिटी नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही ये जरूरी है कि उम्मीदवार को ओड़िया भाषा बोलना, लिखना और समझना आना चाहिए साथ ही मैट्रिक की परीक्षा में ओड़िया विषय में पास भी होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया
ओडिशा पुलिस में कांस्टेबल भर्ती में उम्मीदवारों का चार चरणों में चयन किया जाएगा। सबसे पहले कंप्यूटर टेस्ट, उसके बाद फिजिकल टेस्ट फिर ड्राइविंग टेस्ट और आखिरी में मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा। इन सभी चरणों में पास होने वाले उम्मीदवारों का चयन इस भर्ती के लिए किया जाएगा।
ध्यान रहें, कि कंप्यूटर टेस्ट 100 अंकों का होगा। इसमें मल्टीपल चॉइस 100 सवाल पूछे जाएंगे। इस टेस्ट में नेगेटिव मार्किंग भी होगी। इस पद से जुड़ी और अधिक जानकारी के लिए आप इसकी ऑफिशियल वेबसाइट odishapolice.gov.in पर विजिट करें।
Odisha police constable recruitment 2024 apply now
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राहुल गांधी बनाम कार्तिकेय चौहान: हाईकोर्ट में केस की टली सुनवाई; 17 जून को आमने-सामने होंगे दोनों पक्ष
May 14, 2026 | 10:16 PMफाइटर जेट्स का ‘बॉडीगार्ड’ बनेगा यह ताकतवर ड्रोन, भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई बड़ी चर्चा, जानें क्यों है अहम?
May 14, 2026 | 10:12 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा की बड़ी कार्रवाई; उस्मानपुरा में काटे गए 42 अवैध नल कनेक्शन, पानी चोरों में हड़कंप
May 14, 2026 | 10:11 PMTel Chadhane Ke Niyam: शनिदेव को तेल चढ़ाते समय इन नियमों का करें पालन, तभी मिलेगा आशीष!
May 14, 2026 | 10:03 PMवरिष्ठ आईएएस आस्तिक कुमार पांडे को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, सामाजिक न्याय मंत्रालय में बने निदेशक
May 14, 2026 | 09:59 PMPM Modi की अपील का असर: मोहन यादव ने कारकेड छोड़, मेट्रो पकड़ी; दिल्ली में दिखा CM की सादगी का अंदाज
May 14, 2026 | 09:56 PMमुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PMवीडियो गैलरी

सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM
मैंने उसे पहले ही दी थी सलाह…प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बताया 2 महीने पुरानी मुलाकात का राज
May 14, 2026 | 12:56 PM
NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM














