

NSPCL Jobs : सीनियर लेवल पर सरकारी कंपनी में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। NTPC और SAIL की ज्वाइंट वेंचर कंपनी NTPC-SAIL Power Company Limited (NSPCL) ने विभिन्न विभागों में सीनियर असिस्टेंट ऑफिसर और सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर के कुल 16 पदों पर भर्ती निकाली है। कंपनी ने भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है, जबकि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर 2026 से शुरू होगी।
इस भर्ती में HR और Law के लिए सीनियर असिस्टेंट ऑफिसर, जबकि Electrical, Mechanical, C&I और IT विभागों में सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर के पद शामिल हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 सितंबर 2026 शाम 6 बजे निर्धारित की गई है। उम्मीदवार NSPCL की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकेंगे।
इस भर्ती में सीनियर असिस्टेंट ऑफिसर (HR) के 4, Law के 1, सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर (Electrical) के 4, Mechanical के 4, C&I के 2 और IT के 2 पद हैं। HR पद के लिए संबंधित विषय में पोस्टग्रेजुएशन/PG डिप्लोमा या MBA HR के साथ 2 साल का अनुभव जरूरी है। Law पद के लिए 60 प्रतिशत अंकों के साथ LLB और 2 साल का अनुभव मांगा गया है।
इंजीनियरिंग पदों के लिए संबंधित विषय में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ BE/BTech और 2 साल का अनुभव जरूरी है। उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 32 वर्ष होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को E-1 ग्रेड में ₹40,000 से ₹1,40,000 तक बेसिक पे मिलेगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता, टर्मिनल बेनिफिट्स और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
उम्मीदवारों का चयन ऑल इंडिया बेस्ड ऑनलाइन सेलेक्शन टेस्ट और इंटरव्यू के जरिए होगा। ऑनलाइन टेस्ट में दो हिस्से होंगे। पहले भाग में संबंधित विषय का नॉलेज टेस्ट और दूसरे भाग में Executive Aptitude Test (EAT) होगा। दोनों हिस्सों में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
फाइनल चयन में ऑनलाइन टेस्ट को 85 प्रतिशत और इंटरव्यू को 15 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। आवेदन के लिए सामान्य, EWS और OBC उम्मीदवारों को ₹300 फीस देनी होगी, जबकि SC, ST, PwBD और Ex-SM उम्मीदवारों को फीस से छूट दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन शुरू होने से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज तैयार रख सकते हैं।