Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

NIACL Apprentice Recruitment 2026: ग्रेजुएट युवाओं के लिए 550 पदों पर भर्ती, बिना अनुभव मिलेगा मौका

NIACL Vacancy 2026 : न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने 550 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट उम्मीदवार बिना अनुभव के आवेदन कर सकते हैं।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jun 25, 2026 | 07:10 PM

न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (फोटो - गूगल इमेज)

Follow Us
Follow Us:

NIACL Apprentice Recruitment : ग्रेजुएशन पूरा कर चुके युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार अवसर सामने आया है। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने अप्रेंटिस के 550 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

इस भर्ती की खास बात यह है कि इसके लिए किसी भी विषय से ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं और किसी प्रकार के पूर्व कार्य अनुभव की आवश्यकता नहीं है। ऐसे युवा जो बैंकिंग, बीमा या कॉर्पोरेट सेक्टर में अपना करियर शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए यह भर्ती एक बेहतरीन मौका मानी जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार 6 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

NIACL ने 550 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली

भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक होना जरूरी है। आयु सीमा 21 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है और आयु की गणना 1 जून 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों जैसे ओबीसी, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

रेलवे में खिलाड़ियों के लिए नौकरी का मौका, RCF कपूरथला में स्पोर्ट्स कोटा से 23 पदों पर भर्ती

नागपुर यूनिवर्सिटी में लापरवाही! आधे से ज्यादा पद खाली, डिग्री व माइग्रेशन के लिए भटकने को मजबूर छात्र

नागपुर जिला: 43 मामलों में 3.46 करोड़ रूपए की आर्थिक मदद; समाज कल्याण विभाग ने 28 और नियुक्तियों को दी मंजूरी

दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी में असिस्टेंट मैनेजर की भर्ती, 1.40 लाख तक सैलरी; ऑनलाइन आवेदन के साथ भेजें हार्ड कॉपी

चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी के विभिन्न कार्यालयों में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जहां उन्हें बीमा क्षेत्र से जुड़े व्यावहारिक कार्यों का अनुभव मिलेगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान उम्मीदवारों को हर महीने 12,300 रुपये का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा, जिससे उन्हें सीखने के साथ आर्थिक सहायता भी मिल सकेगी।

ये खबर भी पढ़ें : रेलवे में खिलाड़ियों के लिए नौकरी का मौका, RCF कपूरथला में स्पोर्ट्स कोटा से 23 पदों पर भर्ती

उम्मीदवार 6 जुलाई 2026 तक आवेदन करें

आवेदन शुल्क सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 944 रुपये रखा गया है। वहीं सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को 708 रुपये शुल्क देना होगा। एससी, एसटी और दिव्यांग (PwBD) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 236 रुपये निर्धारित किया गया है।

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और उम्मीदवार न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि किसी तकनीकी समस्या के कारण मौका न छूटे।

Niacl apprentice recruitment 2026 550 vacancies for graduates apply online before july 6

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 25, 2026 | 07:10 PM

Topics:  

  • Career
  • Career News
  • Government Job
  • Job Recruitment

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.