Re-NEET UG 2026 Result Out: 20 लाख छात्रों का इंतजार खत्म! NEET का रिजल्ट जारी, जानें किसने किया टॉप
NEET Result: NTA ने NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। 11.21 लाख अभ्यर्थी क्वालिफाई हुए हैं। पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 715 अंक के साथ संयुक्त टॉप किया।
- Written By: अर्पित शुक्ला
कॉन्सेप्ट इमेज (सोर्स- सोशल मीडिया)
NEET UG 2026 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर शाम NEET UG 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया। रिजल्ट जारी होने के साथ ही मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया अब तय कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ेगी। उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड neet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
री-NEET में करीब 20 लाख अभ्यर्थी हुए शामिल
इस वर्ष पेपर लीक के बाद NEET UG 2026 की परीक्षा दोबारा आयोजित की गई थी। री-NEET परीक्षा में भारत और विदेश के करीब 20 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में स्थित 5,440 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। NTA के अनुसार, 11.21 लाख उम्मीदवार MBBS, BDS, AYUSH और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए क्वालिफाई हुए हैं।
The National Testing Agency (NTA) declares the result of the National Eligibility cum Entrance Test (Undergraduate), NEET (UG) 2026. The result has been declared in time so that the medical-admission and counselling calendar for candidates stays on track. 11.21 lakh candidates… https://t.co/Xu8GzS1YCc pic.twitter.com/DeEXHfZgDk — ANI (@ANI) July 16, 2026
सम्बंधित ख़बरें
NEET UG 2026 Re-Exam Final Answer Key Released: नीट यूजी री-एग्जाम की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
NEET UG 2026 OMR Sheet Out: NTA ने जारी की री-एग्जाम की ओएमआर शीट और रिस्पॉन्स, 15 जुलाई तक दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG 2026 Result: 20 जुलाई तक आ सकता है नीट री-एग्जाम का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक
NEET UG 2026: रिजल्ट से पहले खुशखबरी! बढ़ सकती हैं 10 हजार MBBS सीटें, काउंसलिंग भी होगी पहले से आसान
छात्राओं का रहा बेहतर प्रदर्शन
इस बार परीक्षा में छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा। 56.8% छात्राएं इस बार सफल रहीं। वहीं 55.1% छात्र क्वालिफाई कर सके। कुल सफल अभ्यर्थियों में 58% से अधिक छात्राएं हैं। पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल बने संयुक्त टॉपर। देशभर में इस बार 19 उम्मीदवारों ने 700 से अधिक अंक हासिल किए। 715 अंकों के साथ पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल संयुक्त रूप से ऑल इंडिया टॉपर बने।
ऐसा रहा NEET UG री-एग्जाम का रिजल्ट
- 720 में से 690 से अधिक अंक हासिल करने वाले कुल 138 उम्मीदवार रहे।
- परीक्षा में सफल हुए कुल अभ्यर्थियों में 58 प्रतिशत से ज्यादा छात्राएं शामिल हैं।
- सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकांश उम्मीदवारों की उम्र 17 से 19 वर्ष के बीच है।
- 93 प्रतिशत से अधिक छात्रों ने पहली ही कोशिश में NEET (UG) परीक्षा पास की।
- सफल अभ्यर्थियों में 99 प्रतिशत की आयु 17 से 19 साल के बीच दर्ज की गई।
- देश के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की।
- उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक 1.7 लाख से ज्यादा छात्र सफल हुए, जबकि लक्षद्वीप से 43 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की।
देखिए स्टेट टॉपर्स की सूची
राज्यवार टॉपर्स में लद्दाख से जिग्मेत यांगचन लामो (530 अंक), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से ध्रुव त्रिपाठी (606 अंक) और लक्षद्वीप से फहमिदा अनीस (573 अंक) शामिल हैं। सूची में सभी उत्तर-पूर्वी राज्यों के टॉपर्स को भी जगह मिली है।
यह भी पढ़ें- NTA Recruitment 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी में ग्रुप A और B पदों पर भर्ती, 2.09 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी
आंकड़ों के अनुसार, 17 स्टेट टॉपर्स ने 700 या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं, जबकि 26 राज्य टॉपर्स के 690 से ज्यादा अंक आए हैं। वहीं, टॉप 138 रैंकर्स देश के 66 अलग-अलग शहरों से हैं। 705 से अधिक अंक पाने वाले 17 टॉप रैंकर्स आठ राज्यों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु और तेलंगाना से संबंध रखते हैं।
