NEET PG Counselling 2026: रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, जानें पहले राउंड की तारीखें, फीस, और जरूरी दस्तावेज

NEET PG Counselling Fees : नीट पीजी काउंसलिंग 2026 का रजिस्ट्रेशन 12 अक्टूबर यानी आज से शुरू हो गया है। जानें राउंड-वाइज शेड्यूल, आवेदन फीस, सिक्योरिटी डिपॉजिट और जरूरी डॉक्यूमेंट्स।
NEET PG Counselling 2026
नीट पीजी काउंसलिंग 2026Source/ (Images Bazaar)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • NEET PG काउंसलिंग के पहले राउंड के रजिस्ट्रेशन 12 अक्टूबर से।

  • पहले राउंड के लिए 21 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन।

  • स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट 24 दिसंबर को आएगा।

  • काउंसलिंग के लिए 500 से 5,000 रुपये तक रजिस्ट्रेशन फीस।

NEET PG Counselling Dates 2026: नीट पीजी काउंसलिंग 2026 के पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, उम्मीदवार 21 अक्टूबर तक आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर आवेदन कर सकेंगे।

काउंसलिंग के दौरान रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग और सीट अलॉटमेंट से जुड़ी समय-सीमा का ध्यान रखना जरूरी होगा। ऐसे में उम्मीदवारों के लिए जानना अहम है कि पहले राउंड से लेकर स्ट्रे वैकेंसी राउंड तक की प्रक्रिया कब पूरी होगी, आवेदन के लिए कितनी फीस देनी होगी और कौन-कौन से दस्तावेज तैयार रखने होंगे।

पहले राउंड का रजिस्ट्रेशन 12 अक्टूबर से

NEET पीजी काउंसलिंग 2026 के पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से शुरू होगी। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) के शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार 21 अक्टूबर तक आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर आवेदन कर सकेंगे।

सीट मैट्रिक्स का वैरिफिकेशन 10 से 12 अक्टूबर तक होगा। इसके बाद 13 से 22 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुनकर चॉइस फिलिंग और लॉकिंग कर सकेंगे।

NEET PG Counselling 2026
Army Doctor Career: 12वीं के बाद कैसे बनें फौजी डॉक्टर? जानें AFMC में एडमिशन का तरीका और ट्रेनिंग

24 अक्टूबर को जारी होगा पहले राउंड का रिजल्ट

पहले राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 22 और 23 अक्टूबर को पूरी की जाएगी। इसके बाद 24 अक्टूबर को सीट आवंटन का परिणाम जारी किया जाएगा।

जिन उम्मीदवारों को सीट मिलेगी, उन्हें 26 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच संबंधित मेडिकल कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे रिजल्ट जारी होने के बाद अलॉटमेंट लेटर और जरूरी दस्तावेजों के साथ समय पर कॉलेज पहुंचें।

दूसरे, तीसरे और स्ट्रे वैकेंसी राउंड की तारीखें

पहले राउंड के बाद सीटें खाली रहने पर आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन 6 से 11 नवंबर तक होगा और इसका रिजल्ट 14 नवंबर को जारी किया जाएगा।

तीसरे राउंड की प्रक्रिया 26 नवंबर से शुरू होगी और सीट अलॉटमेंट का परिणाम 4 दिसंबर को आएगा। इसके बाद खाली सीटों को भरने के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड आयोजित किया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग 16 से 21 दिसंबर तक होगी, जबकि फाइनल रिजल्ट 24 दिसंबर को जारी किया जाएगा।

NEET PG काउंसलिंग के लिए कितनी फीस देनी होगी?

जबकि काउंसलिंग में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कैटेगरी और विश्वविद्यालय के प्रकार के अनुसार रजिस्ट्रेशन फीस और सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना होगा। 50 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा (AIQ) और केंद्रीय विश्वविद्यालयों की सीटों के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों की रजिस्ट्रेशन फीस 1,000 रुपये है।

वहीं, SC, ST और OBC कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये देने होंगे। सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 25,000 रुपये और आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को 10,000 रुपये जमा करने होंगे। यह राशि नियमों और पात्रता के अनुसार रिफंड की जाएगी।

डीम्ड यूनिवर्सिटी के लिए अलग है फीस का नियम

बतो दें कि डीम्ड यूनिवर्सिटी की सीटों के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 5,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। इसके अलावा 2 लाख रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट के रूप में जमा करने होंगे।

उम्मीदवारों को आवेदन से पहले संबंधित काउंसलिंग कैटेगरी के नियमों और फीस की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर जांच लेनी चाहिए, ताकि भुगतान के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

NEET PG Counselling 2026
FMGE Eligibility 2026: विदेश से MBBS करने वालों के लिए NMC की नई शर्त, जॉर्जिया की डिग्री पर क्या नियम?

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज तैयार रखें

नीट पीजी काउंसलिंग 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखने चाहिए। इनमें NEET PG स्कोरकार्ड, MBBS की डिग्री और मार्कशीट, मेडिकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, इंटर्नशिप सर्टिफिकेट, फोटो पहचान पत्र, जन्म प्रमाणपत्र और माइग्रेशन सर्टिफिकेट शामिल हैं।

SC, ST, OBC या दिव्यांग श्रेणी के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को संबंधित प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत करना होगा। इसके अलावा, दस्तावेजों की स्कैन कॉपी तैयार रखें और कॉलेज में रिपोर्टिंग के समय मूल दस्तावेज साथ ले जाएं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com