Delhi Police भर्ती अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! बारिश के चलते PE&MT स्थगित, अब इस तारीख को होगा फिजिकल टेस्ट

Delhi Police PE&MT: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती (PE&MT) 22 अगस्त की परीक्षा भारी बारिश के कारण स्थगित कर दी गई है। अब टेस्ट 10 सितंबर को होगा और पुराना एडमिट कार्ड ही मान्य रहेगा।
Delhi Police Constable Exam Postponed 2026
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा स्थगित 2026सोर्स-सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Delhi Police PE&MT Postponed 2026: दिल्ली पुलिस भर्ती शाखा ने भारी बारिश के कारण 22 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाला कांस्टेबल भर्ती PE&MT (फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट) स्थगित कर दिया है। भर्ती विभाग के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, अब यह परीक्षा 10 सितंबर 2026 को आयोजित होगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है।

22 अगस्त के लिए जारी किया गया वही एडमिट कार्ड और ई-एडमिशन सर्टिफिकेट 10 सितंबर को भी मान्य रहेगा। परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य सभी निर्देश पहले की तरह ही लागू रहेंगे। दिल्ली पुलिस ने अभ्यर्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील की है। विभाग ने यह भी साफ किया है कि केवल 22 अगस्त की परीक्षा का शेड्यूल बदला गया है, बाकी PE&MT परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी।

पुराना एडमिट कार्ड ही मान्य

उम्मीदवारों को 10 सितंबर की परीक्षा के लिए नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है। भर्ती विभाग ने स्पष्ट किया है कि 22 अगस्त 2026 के लिए जारी किया गया।

एडमिट कार्ड और ई-एडमिशन सर्टिफिकेट ही 10 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा में भी मान्य रहेगा। इसलिए अभ्यर्थी उसी प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हो सकते हैं।

परीक्षा केंद्र और समय में बदलाव नहीं

भर्ती विभाग ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों का परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग समय वही रहेगा, जो पहले जारी किए गए एडमिट कार्ड में दर्ज है। इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

दिल्ली पुलिस ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें और एडमिट कार्ड में लिखे गए सभी आवश्यक दस्तावेज एवं जरूरी सामग्री अपने साथ लेकर आएं, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

सिर्फ 22 अगस्त की PE&MT परीक्षा रीशेड्यूल

दिल्ली पुलिस भर्ती शाखा ने अपने नोटिस में स्पष्ट किया है कि केवल 22 अगस्त 2026 को निर्धारित PE&MT परीक्षा को ही रीशेड्यूल किया गया है। अन्य सभी तिथियों पर होने वाले फिजिकल टेस्ट पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होंगे।

Delhi Police Constable Exam Postponed 2026
Haryana Police SPO Recruitment 2026: हरियाणा पुलिस में 400 SPO पदों पर भर्ती; पूर्व सैनिकों के लिए मौका

उम्मीदवार के लिए विशेष सूचना

भर्ती विभाग ने यह भी कहा है कि यदि भविष्य में किसी प्रकार का कोई बदलाव किया जाता है, तो उसकी आधिकारिक सूचना दिल्ली पुलिस की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट जरूर देखते रहें।

Navbharat Live
navbharatlive.com