NCERT ने बदला फैसला, 9वीं की किताब में अब मूल रूप में दिखेगी ‘डांसिंग गर्ल’ मूर्ति
NCERT Dancing Girl Statue : NCERT ने 9वीं कक्षा की नई किताब 'मधुरिमा' में मोहनजोदड़ो की प्रसिद्ध 'डांसिंग गर्ल' मूर्ति की बदली हुई तस्वीर को हटाकर उसका मूल स्वरूप प्रकाशित करने का फैसला किया है।
- Written By: हितेश तिवारी
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (फोटो - गूगल इमेज)
NCERT Controversy : सिंधु घाटी सभ्यता की प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहर ‘डांसिंग गर्ल’ को लेकर उठे विवाद के बाद NCERT ने बड़ा फैसला लिया है। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने अपनी कक्षा 9 की नई पाठ्यपुस्तक ‘मधुरिमा’ में प्रकाशित मोहनजोदड़ो की मशहूर कांस्य प्रतिमा की तस्वीर को उसके मूल स्वरूप में वापस प्रकाशित करने का निर्णय लिया है।
सूत्रों के अनुसार, किताब की डिजिटल कॉपी में यह बदलाव जल्द कर दिया जाएगा और छात्रों को अब प्रतिमा की वास्तविक तस्वीर ही दिखाई देगी। यह मूर्ति सिंधु घाटी सभ्यता की सबसे प्रसिद्ध पुरातात्विक खोजों में से एक मानी जाती है और लगभग चार हजार वर्ष पुरानी बताई जाती है।
9वीं की किताब में ‘डांसिंग गर्ल’ मूर्ति की मूल तस्वीर बहाल
विवाद तब शुरू हुआ जब नई पाठ्यपुस्तक के पहले अध्याय ‘कला के इतिहास’ में प्रकाशित तस्वीर में प्रतिमा के धड़ वाले हिस्से को छायांकित कर दिया गया था। इससे मूर्ति की मूल शारीरिक बनावट दिखाई नहीं दे रही थी और ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो उसे वस्त्र पहनाए गए हों।
सम्बंधित ख़बरें
AAI Job Alert: मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए 8 अगस्त से करें ऑनलाइन आवेदन, 1.80 लाख तक मिलेगी सैलर
IIT जोधपुर ने AI के दौर में नौकरी बचाने के लिए लॉन्च किया अनूठा BS प्रोग्राम, जानें इसके फायदे
AIIMS Kalyani Recruitment 2026: एमबीबीएस पास के लिए जूनियर रेजिडेंट के 84 पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल
IIT कानपुर का धमाकेदार ऐलान, अब नौकरी के साथ बनें AI और डेटा साइंस एक्सपर्ट, जानें फीस और आवेदन का प्रोसेस
इतिहासकारों, शिक्षाविदों और कला विशेषज्ञों ने इस बदलाव पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ऐतिहासिक कलाकृतियों के मूल स्वरूप में बिना स्पष्ट कारण बदलाव करना उचित नहीं है।
विशेषज्ञों का मानना था कि इस तरह का परिवर्तन छात्रों तक गलत ऐतिहासिक प्रस्तुति पहुंचा सकता है। विवाद बढ़ने के बाद NCERT ने मामले को कला शिक्षा विभाग और पाठ्यपुस्तक विकास समिति के पास समीक्षा के लिए भेजा था।
ये खबर भी पढ़ें : NEET UG 2026: फीस रिफंड को लेकर NTA का बड़ा अपडेट, गलत बैंक डिटेल भरने वालों को मिलेगा दूसरा मौका
NCERT का यह कदम सही दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा
समीक्षा के बाद अब परिषद ने तस्वीर को उसके मौलिक स्वरूप में प्रकाशित करने का फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार, बाजार में किताब की व्यापक बिक्री शुरू होने से पहले ही यह सुधार कर लिया जाएगा।
लगभग चार इंच ऊंची ‘डांसिंग गर्ल’ प्रतिमा मोहनजोदड़ो से प्राप्त हड़प्पा कला का एक उत्कृष्ट उदाहरण मानी जाती है और वर्तमान में नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय में सुरक्षित रखी गई है।
यह प्रतिमा उस समय के उन्नत धातु विज्ञान और कलात्मक कौशल का प्रतीक मानी जाती है। NCERT का यह कदम ऐतिहासिक धरोहरों को उनके मूल स्वरूप में प्रस्तुत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
