एनसीईआरटी (फोटो- सोशल मीडिया)
NCERT News: एनसीईआरटी ने कक्षा आठवीं की किताब में शामिल विवादित अध्याय ‘न्यायपालिका में करप्शन’ के लिए माफी मांग ली है। इस किताब को अब मार्केट से हटा भी दिया गया है। एनसीईआरटी ने एक पोस्ट में लिखा, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने हाल ही में सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक ‘समाज की खोज: भारत और उससे परे,’ कक्षा 8 (भाग II) प्रकाशित की थी, जिसमें चैप्टर IV ‘हमारे समाज में न्यायपालिका की भूमिका’ शामिल था। एनसीईआरटी के निदेशक और सदस्य इस चैप्टर के लिए बिना शर्त माफी मांगते हैं। पूरी पुस्तक वापस ले ली गई है और अब यह मार्केट में उपलब्ध नहीं है।
एनसीईआरटी की आठवीं कक्षा की इस पाठ्यपुस्तक में शामिल ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय विवादों के केंद्र में रहा। सुप्रीम कोर्ट ने इसे ‘आपत्तिजनक’ सामग्री बताते हुए पुस्तक पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया। इसके बाद एनसीईआरटी ने शुक्रवार को एक एडवाइजरी जारी की, जिसमें कहा गया कि जिनके पास इस अध्याय वाली पाठ्यपुस्तकें हैं, वे उन्हें जल्द से जल्द लौटाएं।
𝐏𝐫𝐞𝐬𝐬 𝐑𝐞𝐥𝐞𝐚𝐬𝐞: 𝐏𝐮𝐛𝐥𝐢𝐜 𝐀𝐩𝐨𝐥𝐨𝐠𝐲 The National Council of Educational Research and Training [NCERT] has recently published a social science textbook, “Exploring Society: India and Beyond,” Grade 8 (Part II), which contained Chapter IV titled “The Role of… pic.twitter.com/mZY15aJTDo — NCERT (@ncert) March 10, 2026
एडवाइजरी में यह भी कहा गया कि सोशल मीडिया पर इस विवादास्पद अध्याय से जुड़ी कोई भी सामग्री तुरंत हटाई जाए। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को पत्र लिखकर एनसीईआरटी की इस विवादित पुस्तक का डिजिटल प्लेटफॉर्म और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए प्रसार रोकने के निर्देश दिए थे।
यह भी पढ़ें- 301 रैंक वाली आकांक्षा सिंह कौन? आखिरकार UPSC ने बता दी असलियत, जानिए किसका दावा निकला फर्जी
एनसीईआरटी ने एडवाइजरी में स्पष्ट किया, “जिस किसी व्यक्ति या संगठन के पास ‘एक्सप्लोरिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड’ पाठ्यपुस्तक है, वह इसे एनसीईआरटी मुख्यालय में लौटा सकता है। ‘हमारे समाज में न्यायपालिका की भूमिका’ अध्याय से जुड़ी किसी भी सामग्री को सोशल मीडिया या डिजिटल प्लेटफॉर्म से तुरंत हटाया जाना चाहिए।” इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एनसीईआरटी की आठवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की किताब के भविष्य में किसी भी प्रकाशन, पुनर्मुद्रण या डिजिटल प्रसार पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था।