NASA में नौकरी पाना नहीं है मुश्किल, जानिए कहां और कैसे मिल सकता है आपको मौका
NASA Job Requirements: अंतरिक्ष की दुनिया में अपना कदम रखना चाहते हैं तो सही पढ़ाई और मेहनत के बल पर आप एक दिन नासा तक पहुंच सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
Job in NASA: अंतरिक्ष, ग्रहों और तारों की दुनिया अक्सर लोगों को आकर्षित करती है। जब स्पेस मिशन की बात होती है तो सबसे पहले नासा का नाम आता है। कई लोग इसे सपना मानते हैं लेकिन इसके लिए सही पढ़ाई और दिशा बहुत जरूरी है। माना जाता है कि नासा में नौकरी सिर्फ चुनिंदा लोगों को ही मिलती है। लेकिन सही पढ़ाई, स्किल्स और मेहनत के बल पर यह सपना साकार हो सकता है।
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) में काम करने का सपना थोड़ा मुश्किल जरूर है लेकिन नामुमकिन नहीं है। अगर सही तरीके से प्लानिंग और मेहनत की जाए तो आप भी नासा का हिस्सा बन सकते हैं। अगर आप भी नासा में जाने का सपना देख रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके काम आ सकता है।
नासा में नौकरी के लिए क्या पढ़ाई करें
नासा में काम करना है तो साइंस और टेक्नोलॉजी में मजबूत पकड़ होना जरूरी है। इसकी शुरुआत 10वीं के बाद 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स लेने से होती है। इसके बाद एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस, फिजिक्स, मैथ्स या स्पेस साइंस जैसे कोर्स किए जा सकते हैं जो आपकी मदद करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Haryana CET Group D 2026: आवेदन शुरू, 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का मौका
SSC CGL 2026: 12,256 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, जानें योग्यता, फीस और ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका
UPSC CSE Mains 2026 के लिए आवेदन शुरू, प्रीलिम्स पास उम्मीदवार 28 जून तक भरें DAF
NEET Exam Mock Drill: नीट-एग्जाम से पहले NTA की देशभर में मॉक ड्रिल, 551 शहरों में बनाए गए सेंटर
नासा में काम करने वाले ज्यादातर प्रोफेशनल्स के पास मास्टर्स डिग्री या पीएचडी होती है इसलिए हायर एजुकेशन करियर को और मजबूती देता है।
यह भी पढ़ें:- IPL में नौकरी करने का सपना? जानें कौन-सी योग्यता दिलाएगी आपको एंट्री
कैसे मिल सकता है भारतीय छात्रों को मौका
NASA अमेरिका की सरकारी एजेंसी है इसलिए परमानेंट सरकारी पदों के लिए अमेरिकी नागरिकता जरूरी होती है। हालांकि भारतीय छात्र इंटर्नशिप, फेलोशिप, रिसर्च प्रोजेक्ट या कॉन्ट्रैक्ट जॉब के जरिए NASA से जुड़ सकते हैं। इसके अलावा अमेरिका की यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के बाद वर्क परमिट मिलने पर भी NASA के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। कई इंटरनेशनल रिसर्च प्रोजेक्ट्स में भारतीय प्रोफेशनल्स को भी शामिल किया जाता है।
कहां चेक करें वैकेंसी
नासा में नौकरियां और इंटर्नशिप की जानकारी अमेरिका की आधिकारिक वेबसाइट USAJOBS.gov पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। यहां पर उम्मीदवारों को प्रोफाइल बनानी होती है जिसमें योग्यता और स्किल्स के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नासा में सैलरी पद, शिक्षा और अनुभव के आधार पर तय की जाती है। औसतन नासा कर्मचारियों की सालाना सैलरी 87 लाख से 1 करोड़ रुपए तक हो सकती है। अनुभव के साथ इसमें इजाफा होता रहता है।
