Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 6 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nalco job 2026: नालको में निकली 268 पदों पर भर्ती, 10वीं पास वालों के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन प्रक्रिया

NALCO Vacancy Notification: नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड यानी नालको ने आधिकारिक सूचना जारी करते हुए कई पदों पर भर्तियां निकाली है। आधिकारिक सूचना के तहत नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर 268 भर्तियां होंगी।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: May 19, 2026 | 01:04 PM

नालको में निकली 268 पदों पर भर्ती (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

NALCO Recruitment Apply Online: नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड यानी नालको ने आधिकारिक सूचना जारी करते हुए कई पदों पर भर्तियां निकाली है। नालको की आधिकारिक सूचना के तहत नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर 268 भर्तियां की जाएंगी। जिन अभ्यार्थियों को आवेदन करना है वे निर्धारित की गई तारीख पर ऑनलाइन नालको भर्ती का फॉर्म भर सकते है। आवेदन भरने की प्रक्रिया 21 मई से लेकर 10 जून तक चलेगी।

इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए सबसे पहले भर्ती से जुड़ी सभी योग्यता की शर्तों और निर्देशों को ध्यान से पढ़ना होगा। भर्ती प्रक्रिया में कंप्यूटर बेस्ट एग्जाम का आयोजन किया जाएगा। जबकि कुछ पदों के लिए ट्रेड टेस्ट देना अनिवार्य है।

जानें भर्ती से जुड़ी जरूरी तारीखें

भर्ती प्रक्रिया के लिए 21 मई 2026 से आवेदन शुरू हो किए जाएंगे। जबकि आवेदन तय करने की अंतिम तारीख 10 जून 2026 तय की गई है। आधिकारिक सूचना के अनुसार अभी तक एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख और परीक्षा परिणाम की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

IAF Recruitment 2026: एयरमैन ग्रुप ‘Y’ मेडिकल असिस्टेंट और अग्निवीर वायु भर्ती शुरू, 26 जुलाई तक करें आवेदन

WCL Recruitment: वेस्टर्न कोलफील्ड्स में 444 पदों पर भर्ती, CBT के जरिए होगा चयन, जल्द जारी होगी नोटिफिकेशन

CSIR CMERI Technician Recruitment 2026: 27 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, 10वीं-ITI पास करें आवेदन

NIOS Recruitment 2026: 34 ग्रुप A, B और C पदों पर भर्ती, बिना आवेदन शुल्क ऐसे करें आवेदन

किन-किन पदों पर की जाएगी भर्ती

आधिकारिक सूचना के तहत विभिन्न पदों पर 268 भर्तियां की जाएगी। इन खाली पदों में ऑपरेटर ग्रेड-3 के लिए 6 पद, टेक्नीशियन ग्रेड-3 के लिए 35 पद, जूनियर फोरमैन माइंस के लिए 8 पद, माइनिंग मेट ग्रेड-3 के लिए 21 इसके अलावा अन्य तकनीकी पदों के लिए 147 भर्तियां की जाएगी।

नालको भर्ती प्रक्रिया के लिए शैक्षणिक योग्यता

भर्ती के लिए योग्यता हर पद के लिए अलग-अलग तय की गई है। कई पदों के लिए 10वीं पास सर्टिफिकेट की आवश्यकता होगी। जबकि कुछ पदों के लिए इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना जरूरी है। वहीं लैबोरेटरी पदों के लिए बीएससी (ऑनर्स) इन केमिस्ट्री की डिग्री होना जरूरी है। इन पदों पर आवेदन के लिए सभी अभ्यार्थियों को कम से कम 2 साल का अनुभव होना जरूरी है।

नालको भर्ती प्रक्रिया के तहत आयु सीमा

नालको भर्ती प्रक्रिया के अनुसार कई एसयूपीटी पदों पर 27 साल की आयु रखी गई है। साथ ही साथ ऑपरेटर और टेक्नीशियन पदों के लिए आयु सीमा 35 साल तय की गई है। जूनियर फोरमैन पदों के लिए अधिकतम उम्र 40 वर्ष तय की गई है। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

जानें कैसे होगी चयन प्रक्रिया

नालको में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से कंप्यूटर टेस्ट (CBT) के जरिए कराया जाएगा। कुछ पदों के लिए ट्रेड टेस्ट का भी आयोजन कराया जाएगा। बता दें कि परीक्षा में बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे।

यह भी पढ़ें: CA छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! अब AI और डेटा एनालिटिक्स भी बन सकते हैं सिलेबस का हिस्सा

सभी अभ्यार्थी ऐसे करें आवेदन

सभी उम्मीदवार नालको की आधिकारिक वेबसाइट nalcoindia.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। अभ्यार्थियों को आवेदन करने के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरने के बाद संबंधित जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। आवेदन शुल्क भरने के बाद फॉर्म में भरी गई जरूरी जानकारी को अच्छी तरह से जांच कर आखिर में सबमिट का बटन दबाना होगा।

Nalco recruitment 2026 for 268 non executive posts 10th iti pass candidates can apply online

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 19, 2026 | 01:04 PM

Topics:  

  • Career
  • Career News
  • Government Job

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.