

Nainital Bank Vacancy 2026 : नैनीताल बैंक लिमिटेड ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के जरिए ग्रेड/स्केल-I, II और III में कुल 37 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। बैंक ने अलग-अलग विशेषज्ञता वाले पदों के लिए योग्यता और अनुभव की शर्तें निर्धारित की हैं।
इच्छुक उम्मीदवार नैनीताल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में रिस्क ऑफिसर, एचआर ऑफिसर, आईटी ऑफिसर, डेटा साइंटिस्ट/एनालिस्ट, सिविल इंजीनियर/आर्किटेक्ट समेत कई पद शामिल हैं।
स्केल-I के पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में डिग्री या पोस्टग्रेजुएट योग्यता मांगी गई है। रिस्क ऑफिसर के लिए फाइनेंस में MBA या गणित, सांख्यिकी अथवा अर्थमिति में पोस्टग्रेजुएशन, जबकि एचआर ऑफिसर के लिए HR/पर्सोनल मैनेजमेंट में MBA जरूरी है।
आईटी ऑफिसर के लिए BE/BTech, MTech या MCA और डेटा साइंटिस्ट/एनालिस्ट के लिए डेटा साइंस, कंप्यूटर साइंस या सांख्यिकी में डिग्री मांगी गई है। स्केल-II के मैनेजर पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव जरूरी है। वहीं स्केल-III के सीनियर मैनेजर पदों के लिए आमतौर पर संबंधित क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव मांगा गया है। कुछ पदों पर 1 वर्ष का अनुभव वांछनीय रखा गया है।
नैनीताल बैंक SO भर्ती की परीक्षा में 200 प्रश्न और 200 अंक होंगे। इसमें रीजनिंग, अंग्रेजी भाषा, बैंकिंग से संबंधित सामान्य ज्ञान, प्रोफेशनल नॉलेज और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की कुल अवधि 145 मिनट होगी। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक वेतन मिलेगा।
स्केल-I का वेतनमान 48,480 से 85,920 रुपये, स्केल-II का 64,820 से 93,960 रुपये और स्केल-III का 85,920 से 1,05,280 रुपये तक है। आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को 1,500 रुपये शुल्क देना होगा। आवेदन के लिए फोटो, लाइव फोटो, हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा जैसे दस्तावेज जरूरी होंगे।