Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मध्य प्रदेश में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के लिए शुरू हो गए आवेदन, जानें योग्यता

MPPSC FSO Recruitment: मध्यप्रदेश खाद्य सुरक्षा अधिकारी के लिए एमपीपीएसी द्वारा कुल 67 पदों पर भर्ती निकाली गई है। अगर आप सरकारी विभाग में नौकरी पाना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा अवसर हो सकता है।

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Jul 13, 2025 | 04:26 PM

खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

MPPSC FSO Recruitment 2025: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में खाद्य सुरक्षा अधिकारी (FSO) के पद पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। इस बार आयोग ने राज्य में कुल 67 रिक्त पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 अगस्त 2025 तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी के लिए योग्यता

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से खाद्य प्रौद्योगिकी/ डेयरी, जैव प्रौद्योगिकी, तेल प्रौद्योगिकी/ कृषि विज्ञान/ पशु चिकित्सा विज्ञान/ सूक्ष्म जीव विज्ञान/ रसायन विज्ञान/ मेडिसिन में से किसी में भी स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा डॉक्टर उपाधि या खाद्य प्राधिकरण और केंद्र सरकार द्वाराअनुमोदित समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तय की गई है और अधिकतम उम्र 40 वर्ष है। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। अगर आप मध्य प्रदेश के सरकारी विभाग में नौकरी पाना चाहते हैं तो यह आवेदन का अच्छा मौका है।

सम्बंधित ख़बरें

UP TET 2026: ईडब्ल्यूएस वर्ग को मिली बड़ी राहत, पासिंग मार्क्स में 5% की छूट लागू

CBSE Board: पश्चिम एशिया में 12वीं के छात्रों के लिए वैकल्पिक मूल्यांकन प्रणाली लागू

NHAI समर इंटर्नशिप 2026: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये

DSSSB Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए 216 पदों पर सरकारी नौकरी, 1,42,400 रुपये तक मिलेगा वेतन

कैसे करें आवेदन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी पद के लिए योग्य उम्मीदवार आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी कर सकते हैं। इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। भर्ती के लिए आवेदन की फीस सामान्य उम्मीदवारों के लिए 500 तय की गई है। वहीं, एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 250 रुपए है।

आवेदन के लिए परीक्षा शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 10 अगस्त 2025 है। इसके अलावा फॉर्म सुधार के लिए 12 अगस्त की तारीख तय की गई है। फिलहाल परीक्षा की तिथि तय नहीं है। लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल वेरिफिकेशन होगा।

यह भी पढ़ें:- IGI एविएशन में निकली 1446 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं और 12वीं वाले करें अप्लाई

खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती को लेकर विवाद

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी की यह भर्ती 17 साल बाद निकाली थी। जिसको लेकर पहला नोटिफिकेशन दिसंबर 2024 में आया था। लेकिन उस समय उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क वसूल कर उनकी परीक्षा तो हुई लेकिन भर्ती आगे नहीं बढ़ी। इसके बाद अब आयोग ने दोबारा नोटिफिकेशन जारी किया है। साल 2024 की अधिसूचना में पदों की संख्या 120 थी।

Mppsc food safety officer recruitment started in madhya pradesh know eligibility

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 13, 2025 | 05:00 AM

Topics:  

  • Career News
  • Job Recruitment
  • Madhya Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.