एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल के 7500 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी
MP Police Recruitment 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा पुलिस आरक्षक यानी कॉन्स्टेबल के 7500 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसके लिए आवेदन 15 सितंबर से शुरू हो जाएंगे।
- Written By: प्रीति शर्मा
एमपी पुलिस भर्ती 2025 (सौ. सोशल मीडिया)
MP Constable Vacancy 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने 7,500 पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन नोटिफिकेशन जारी किया है। पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार 15 सितंबर 2025 से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- esb.mp.gov.in पर पद के लिए आवेदन कर सकेंगे। यह अवसर उन लोगों के लिए खास है जो पुलिस की भर्ती का इंतजार रह रहे थे।
एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार 29 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं, उम्मीदवारों के पास सुधार के लिए 4 अक्टूबर 2025 तक समय है और पुलिस कांस्टेबल पद के लिए परीक्षा (टेस्ट) 10 अक्टूबर, 2025 से शुरू होने वाली है।
इस तरह आयोजित होगी परीक्षा
परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी जिसमें पहली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक है। उम्मीदवारों को सुबह की शिफ्ट के लिए 8:30 बजे से पहले और शाम की शिफ्ट के लिए दोपहर 1:30 बजे से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुँचना होगा। परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को महत्वपूर्ण निर्देश पढ़ने के लिए 10 मिनट का समय दिया जाएगा। बता दें कि पंजीकरण 29 सितंबर को बंद हो जाएगा, लेकिन उम्मीदवार 4 अक्टूबर, 2025 तक अपने आवेदन में बदलाव कर सकेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
ONGC Recruitment 2026: मेडिकल ऑफिसर के 24 पदों पर भर्ती, 18 अगस्त तक करें आवेदन
UPPSC ने UP PET और असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई बड़ी भर्ती परीक्षाओं की तारीखें जारी की, देखें पूरी लिस्ट
Nalanda University Recruitment: नालंदा विश्वविद्यालय में नॉन-टीचिंग के 9 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया
MPESB Group 2 Recruitment 2026: 2106 पदों पर भर्ती, पटवारी समेत कई विभागों में आवेदन शुरू
पद के लिए आवेदन करने वालों को 500 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा। इसके अलावा अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपये या उससे कम आवेदन शुल्क देना होगा। जानकारी के अनुसार इस भर्ती में सिर्फ कॉन्स्टेबल ही नहीं बल्कि सब इंस्पेक्टर, सूबेदार, स्टेनो और सहायक उपनिरीक्षक जैसे पद शामिल हैं।
यह भी पढे़ं:- डीडीए में विभिन्न पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें कब कर सकेंगे आवेदन
MP Police Constable 2025 पद पर कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले राज्य की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर, “न्यू रजिस्ट्रेशन” में “ऑनलाइन फॉर्म- पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025” वाली लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जानकारी दर्ज करें।
- अब फॉर्म जमा करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
- इस तरह आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं और भविष्य के लिए एक प्रति संभाल कर रख सकते हैं।
- इस भर्ती में सिर्फ कॉन्स्टेबल ही नहीं बल्कि सब इंस्पेक्टर, सूबेदार, स्टेनो और सहायक उपनिरीक्षक जैसे पद शामिल हैं।
मध्य प्रदेश में पुलिस कॉन्सेटबल की भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह अच्छा अवसर है जिसका लाभ आप उठा सकते हैं। बता दें कि परीक्षा का आयोजन मध्य प्रदेश के 11 शहरों इंदौर, जबलपुर, भोपाल, खांडवा, रीवा, सागर, सतना, उज्जैन आदि जगहों पर होगा।
