पुलिस की वर्दी…काली स्कॉर्पियो और करोड़ों की रेड, इंदौर में पकड़ा गया नकली IT अफसरों का गैंग, 8 गिरफ्तार
Madhya Pradesh Crime News: धार और खरगौन जिलों की पुलिस ने नकली इनकम टैक्स अधिकारियों का गिरोह पकड़ा, 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 1.35 करोड़ रुपये से अधिक के सोने, नकदी व वाहन बरामद किए।
- Written By: अक्षय साहू
Fake IT Officers Gang In MP: धार और खंडवा जिलों में नकली इनकम टैक्स अधिकारी बनकर डकैती की गंभीर घटनाओं का धार और खंडवा पुलिस टीमों ने मात्र 48 घंटे में खुलासा किया। मुख्य आरोपी सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनसे घटना में लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण, नगदी और वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया। कुल जब्त संपत्ति की कीमत लगभग 1 करोड़ 35 लाख 57 हजार रुपये आंकी गई है। जानकारी के मुताबिक, 13 मार्च को फरियादी ने थाना बाग में शिकायत दर्ज कराई कि सुबह 9:30 बजे कुछ अज्ञात व्यक्ति नकली आयकर अधिकारी बनकर उसके घर आए, उसे बंधक बनाकर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लूटकर फरार हो गए। जांच के दौरान पता चला कि इसी तरह की घटना 12 मार्च को खंडवा जिले के ग्राम पामाखेड़ी में भी हुई थी। आईजी इंदौर ग्रामीण जोन और अन्य अधिकारियों के निर्देशन में धार और खंडवा की संयुक्त टीमों ने आरोपियों की खोज शुरू की। जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह मकानों की रेकी करके, परिवार की स्थिति और संपत्ति की जानकारी जुटाकर योजनाबद्ध तरीके से डकैती करता था। तलाशी के दौरान वाहन से पुलिस की वर्दी और दस्तावेज बरामद हुए। वाहन का मालिक शहजाद पिता रोशन खान निवासी बैरछा निकला, जिसे पुलिस ने गिरोह का मास्टरमाइंड बताया।