MP High Court Recruitment 2026: सहायक ग्रेड-3 के लिए भर्ती, ग्रेजुएट्स के पास सरकारी नौकरी का मौका

MP High Court Vacancy : मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सहायक ग्रेड-3 भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी की। आवेदन 17 अगस्त से शुरू होंगे। ग्रेजुएशन और CPCT या मान्य कंप्यूटर डिप्लोमा वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।
Madhya Pradesh High Court will begin applications for Assistant Grade-3 recruitment on August 17.
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट(फोटो - गूगल इमेज)
Updated on

MP Govt Jobs : मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सहायक ग्रेड-3 भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। योग्य उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में सुधार का मौका 19 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक दिया जाएगा। ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

सहायक ग्रेड-3 पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ MP सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त MAP-IT की CPCT परीक्षा का स्कोर कार्ड जरूरी है। इसके अलावा मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन में एक साल का डिप्लोमा भी मान्य होगा।

MP हाईकोर्ट में सहायक ग्रेड-3 पदों पर भर्ती

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष होनी चाहिए। मध्य प्रदेश के अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है, जबकि ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित है।

राज्य सरकार, निगम और बोर्ड के कर्मचारियों के लिए भी अधिकतम आयु 45 वर्ष रखी गई है। आवेदन शुल्क की बात करें तो अनारक्षित और दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क 200 रुपये के साथ 743.40 रुपये पोर्टल शुल्क देना होगा।

इस तरह कुल शुल्क 943.40 रुपये होगा। वहीं मध्य प्रदेश के ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों तथा सभी दिव्यांग उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा और उन्हें 743.40 रुपये पोर्टल शुल्क देना होगा।

17 अगस्त से आवेदन शुरू होंगे

चयन प्रक्रिया में सबसे पहले 100 अंकों की ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा के लिए 120 मिनट मिलेंगे। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को 50 अंकों की हिंदी टाइपिंग परीक्षा देनी होगी।

टाइपिंग परीक्षा Remington Gail में होगी और स्पीड व सटीकता के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। गलत या छूटे हुए प्रत्येक शब्द पर 0.50 अंक और बैकस्पेस के लिए 0.10 अंक की कटौती होगी। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा होगी।

चयनित उम्मीदवारों को 19,500 से 62,000 रुपये के वेतनमान के साथ DA, HRA, CCA, PF, NPS और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उम्मीदवार हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in के भर्ती सेक्शन से आवेदन कर सकेंगे।

Madhya Pradesh High Court will begin applications for Assistant Grade-3 recruitment on August 17.
IBPS CSA Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, 21 अगस्त तक करें आवेदन; जानें योग्यता और सैलरी
Navbharat Live
navbharatlive.com