भारत की सबसे महंगी डिग्रियां जिनकी लाखों में होती है फीस, करियर के लिए है बेस्ट
Expensive Degree in India: भारत में सबसे महंगी डिग्री मेडिसिन, लॉ, बिजनेस आदि के क्षेत्र में हैं। जहां पर लोगों को डिग्री के बाद करियर के बेहतर ऑप्शन और ग्रोथ का मौका मिल सकता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
भारत में शिक्षा हर वर्ग के लोगों को अपने सपने पूरा करने का एक समान अवसर देती है। हालांकि कुछ कोर्सेस या डिग्रियां इतनी महंगी होती हैं कि उनकी फीस जानकर ही लोग हैरान रह जाते हैं। आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी ही महंगी डिग्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी फीस हजारों में नहीं बल्कि लाखों में होती है। इतनी फीस भरने के बाद एक अच्छा करियर और बढ़िया सैलरी की उम्मीद की जा सकती है।
मेडिकल के क्षेत्र में करियर का स्कोप काफी ज्यादा है। इस क्षेत्र में काफी संख्या में लोग तैयारी करते हैं। हालांकि सरकारी कॉलेज में मेडिकल की पढ़ाई सस्ती है लेकिन प्राइवेट कॉलेज की बात की जाए तो मेडिसिन की डिग्री 50 लाख से 1 करोड़ रुपए तक भी जा सकती है। जिसकी वजह से आम लोगों के लिए यह डिग्री करना मुश्लिक हो जाता है।
IIT Dhanbad Recruitment 2026: जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट के पदों पर निकली भर्ती, 6 अगस्त तक करें आवेदन
ONGC GET Recruitment 2026: ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी, 17 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
UIDAI Aadhaar Recruitment 2026: आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर के 419 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
Hansraj College Recruitment: हंसराज कॉलेज में JRF और Project Associate-I की भर्ती, ₹37,000 तक मिलेगी फेलोशिप
देश में सरकारी संस्थानों में इंजीनियरिंग की फीस 2 लाख के आसपास होती है। लेकिन अगर हम प्राइवेट कॉलेज की बात करें तो यह डिग्री 10 लाख से भी ऊपर तक खर्च करवा सकती है। जिसकी वजह से देश में टॉप करियर मेडिकल और इंजीनियरिंग में ही माना जाता है।
मेडिकल और इंजीनियरिंग के अलावा भारत में सबसे महंगी डिग्री लॉ की मानी जाती है। लॉ कॉलेज की फीस बहुत ज्यादा होती है और यह प्रोफेशन भी काफी अलग है। प्राइवेट कॉलेज में एक साल की फीस करीब 10 लाख रुपए तक जाती है। सरकारी संस्थानों में यह कम भी हो सकती है।
एविएशन कोर्स की डिमांड बीते कुछ समय से बढ़ती जा रही है। इस वजह से कोर्स की फीस भी काफी ज्यादा बढ़ गई है। एविएशन कोर्स के लिए लोगों को 10 से 20 लाख रुपए तक की फीस चुकानी पड़ सकती है। लेकिन इस क्षेत्र में करियर का काफी स्कोप है।
बिजनेस डिग्री आजकल नौकरी से ज्यादा बिजनेस की डिमांड हो रही है। जिसमें बिजनेस मैनेजमेंट कोर्स सहित कई अलग-अलग कोर्सेस शामिल हैं। इसमें सरकारी कॉलेज को छोड़ दिया जाए तो इस कोर्स की पढाई के लिए छात्रों को करीब 20 से 25 लाख रुपए तक फीस देनी पड़ती है।
