UP-बिहार में निकली 19000 से ज्यादा भर्तियां, 12वीं पास भी कर सकेंगे अप्लाई, जानें पूरी डिटेल्स
उत्तर प्रदेश और बिहार की राष्ट्रीय ग्रामीण मनोरंजन मिशन सोसाइटी में विभिन्न पदों पर 19 हजार 324 भर्तियां निकाली गई हैं। इसमें कम्प्यूटर असिस्टेंट, कॉर्डिनेटर, फैसिलिटेटर और एमटीएस जैसे पद हैं...
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्क: उत्तर प्रदेश और बिहार की राष्ट्रीय ग्रामीण मनोरंजन मिशन सोसाइटी में विभिन्न पदों पर 19 हजार 324 भर्तियां निकाली गई हैं। इसमें कम्प्यूटर असिस्टेंट, कॉर्डिनेटर, फैसिलिटेटर और एमटीएस जैसे पद हैं। उत्तर प्रदेश में 11 हजार 335 और बिहार में 7 हजार 989 पदों भर्तियां निकाली गई है। दोनों राज्यों में इन पदों पर भर्ती के लिए 20 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
योग्य उम्मीदवार वेबसाइट www.nrrmsvacancy.in पर जाकर NRRMS भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती 3 साल के कॉन्ट्रेक्ट पर की जाएगी। परफॉर्मेंस के आधार पर इसे आगे बढ़ाया भी जा सकता है। बता दें कि यह संस्था विश्व बैंक द्वारा फंडेड है।
दीनदयाल उपाध्याय रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (DDU RJD) के लिए यह भर्ती निकाली गई है। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन भरने के दौरान अपनी फोटो, हस्ताक्षर, मार्कशीट, अनुभव सर्टिफिकेट, जाति प्रमाणपत्र स्कैन कर अपलोड करने होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार के चौहरे हत्याकांड के दो आरोपी छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार; शवों के टुकड़े कर नदी में फेंके थे
इन्हें सरकारी नौकर नहीं ‘धनकुबेर’ कहिए! बिहार के इंजीनियर के घर छापेमारी में मिली अकूत संपत्ति, अफसर भी चकराए
बिहार के लाल का देश-दुनिया में कमाल, T20 World Cup के हीरो ईशान किशन को मिला 1 करोड़ का बंपर इनाम
बिहार में ये कैसी शराबबंदी? सचिवालय में ही मिली शराब की बोतलें, तेजस्वी यादव ने ‘सम्राट’ सरकार को घेरा
जानकारी के अनुसार केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ही लिखित परीक्षा एंड कम्प्यूटर प्रोफिशियंसी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। कुल वैकेंसी के 5 गुना उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
उत्तर प्रदेश NRRMS भर्ती के पदों का ब्योरा
| पद का नाम | संख्या |
|---|---|
| डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट ऑफिसर | 66 |
| अकाउंट्स ऑफिसर | 59 |
| टेक्निकल असिस्टेंट | 75 |
| ब्लॉक डेटा मैनेजर | 236 |
| कम्युनिकेशन ऑफिसर | 678 |
| ब्लॉक फील्ड ऑफिसर | 761 |
| एमटीएस | 706 |
| कंप्यूटर असिस्टेंट | 2378 |
| कोर्डिनेटर | 2986 |
| फैसिलिटेटर्स | 3390 |
बिहार NRRMS भर्ती के पदों का ब्योरा
| पद का नाम | संख्या |
|---|---|
| डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट ऑफिसर | 33 |
| अकाउंट्स ऑफिसर | 36 |
| टेक्निकल असिस्टेंट | 35 |
| ब्लॉक डेटा मैनेजर | 286 |
| कम्युनिकेशन ऑफिसर | 378 |
| ब्लॉक फील्ड ऑफिसर | 361 |
| एमटीएस | 306 |
| कंप्यूटर असिस्टेंट | 2178 |
| कोर्डिनेटर | 1986 |
| वीपी फैसिलिटेटर्स | 2390 |
पदों के अनुसार अनुभव व आयु सीमा
- डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट ऑफिसर- पोस्ट ग्रेजुएट व 3 साल का अनुभव, आयु सीमा – 23-43 वर्ष
- अकाउंट्स ऑफिसर – पोस्ट ग्रेजुएट व 2 साल का अनुभव, आयु सीमा – 22-43 वर्ष
- टेक्निकल असिस्टेंट – ग्रेजुएट, छह माह का डीसीए व एक साल का अनुभव, आयु सीमा – 21-40 वर्ष
- ब्लॉक डेटा मैनेजर – ग्रेजुएट व कंप्यूटर एमएस ऑफिसर व 1 वर्ष का अनुभव, आयु सीमा – 21-40 वर्ष
- कम्युनिकेशन ऑफिसर – ग्रेजुएट व 2 वर्ष का एक्सपीरियंस, आयु सीमा – 21-40 वर्ष
- ब्लॉक फील्ड ऑफिसर -ग्रेजुएट या 12वीं पास व 2 वर्ष का एक्सपीरियंस, आयु सीमा – 18-38 वर्ष
- एमटीएस – ग्रेजुएट या 12वीं पास व 2 वर्ष का अनुभव, आयु सीमा – 18-40 वर्ष
- कंप्यूटर असिस्टेंट – 12वीं पास व छह माह का डिप्लोमा इन कंप्यूटर, आयु सीमा – 18-38 वर्ष
- कॉर्डिनेटर – 12वीं पास , कंप्यूटर कोर्स, आयु सीमा – 18-40 वर्ष
- फैसिलिटेटर्स/ – 12वीं पास, कंप्यूटर कोर्स व 1 वर्ष एक्सपीरियंस, आयु सीमा – 18-38 वर्ष
करियर से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
आवेदन फीस
- जनरल, ओबीसी, एमओबीसी के लिए- 350 रुपये
- बीपीएल, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस लिए- 250 रुपये
- चयन प्रक्रिया- लिखित परीक्षा और इंटरव्यू
