MECL में 122 पदों पर भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएट तक के लिए मौका, ₹55,900 तक सैलरी

MECL Recruitment : खनिज अन्वेषण एवं परामर्श लिमिटेड ने नॉन-एग्जीक्यूटिव के 122 पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं, ITI और ग्रेजुएट उम्मीदवार योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
MECL has announced 122 Non-Executive vacancies.
खनिज अन्वेषण एवं परामर्श लिमिटेड(फोटो - गूगल इमेज)
Published on
Updated on

MECL Vacancy : भारत सरकार के खान मंत्रालय के तहत आने वाली मिनीरत्न-1 कंपनी खनिज अन्वेषण एवं परामर्श लिमिटेड (MECL) ने नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 122 पदों को भरा जाएगा। इनमें डब्ल्यू-3, डब्ल्यू-4 और डब्ल्यू-7 श्रेणी के पद शामिल हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 सितंबर 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 11 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। पात्रता की गणना के लिए कटऑफ तारीख 1 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। भर्ती में सबसे ज्यादा 30 पद मैकेनिक-कम-ऑपरेटर (ड्रिलिंग) के हैं।

इसके अलावा सहायक (सामग्री) के 16, तकनीशियन (सर्वेक्षण) के 12, तकनीशियन (ड्रिलिंग) के 12 और सहायक (लेखा) के 10 पद हैं। जूनियर ड्राइवर के 6, लेखाकार के 6, इलेक्ट्रीशियन के 7 और अन्य तकनीकी व गैर-तकनीकी पद भी शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति संगठन की जरूरत के अनुसार भारत या विदेश में स्थित MECL की परियोजनाओं, कार्यालयों या प्रतिष्ठानों में की जा सकती है।

MECL में नॉन-एग्जीक्यूटिव के 122 पदों पर भर्ती

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। जूनियर ड्राइवर के लिए 10वीं पास के साथ वैध LMV और HMV लाइसेंस जरूरी है। तकनीकी पदों पर संबंधित ट्रेड में ITI या डिप्लोमा मांगा गया है। तकनीशियन (नमूनाकरण) के लिए BSc और तकनीशियन (प्रयोगशाला) के लिए केमिस्ट्री, फिजिक्स या जियोलॉजी में BSc की योग्यता निर्धारित है।

सहायक (सामग्री) के लिए गणित के साथ ग्रेजुएशन या BCom, जबकि सहायक (लेखा) के लिए BCom मांगा गया है। लेखाकार पद के लिए ग्रेजुएशन के साथ CA/ICWA इंटरमीडिएट परीक्षा पास होना जरूरी है। सहायक (IT) के लिए कंप्यूटर से संबंधित डिग्री या निर्धारित डिप्लोमा/PG डिप्लोमा और सहायक (HR) के लिए BA, BCom, BSc, BBA, BBM या BSW जैसी योग्यता मांगी गई है।

सभी पदों पर सामान्य रूप से न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक की शर्त है, हालांकि जहां संबंधित योग्यता में अंकों की शर्त नहीं है, वहां उसे पास करना पर्याप्त होगा। सामान्य और EWS उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष है और आयु की गणना 1 सितंबर 2026 से की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

आवेदन 12 सितंबर से शुरू होंगे

MECL में चयन लिखित प्रतियोगी परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और जरूरत के अनुसार कौशल या ट्रेड परीक्षा के आधार पर होगा। सबसे पहले ऑनलाइन आवेदनों की स्क्रीनिंग की जाएगी, जिसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित होगी। संबंधित पदों के लिए उम्मीदवारों को स्किल या ट्रेड टेस्ट भी देना पड़ सकता है।

भर्ती प्रक्रिया के तहत परीक्षाएं नागपुर शहर में आयोजित की जाएंगी। अंतिम चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। वेतन की बात करें तो W-7 श्रेणी के लेखाकार पद पर ₹22,900 से ₹55,900, W-4 श्रेणी के तकनीशियन, सहायक, स्टेनोग्राफर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट और मैकेनिक आदि पदों पर ₹20,200 से ₹49,300 तथा W-3 श्रेणी के जूनियर ड्राइवर पद पर ₹19,600 से ₹47,900 का वेतनमान मिलेगा।

इसके अलावा कंपनी के नियमों के अनुसार IDA, HRA, भत्ते, PF, NPS, मेडिकल इंश्योरेंस और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। सामान्य, OBC और EWS उम्मीदवारों को ₹500 आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि SC, ST, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और पात्र विभागीय उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन शुरू होने के बाद आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

MECL has announced 122 Non-Executive vacancies.
IIM कोझिकोड में असिस्टेंट प्रोफेसर की 28 वैकेंसी, बिना UGC NET भी कर सकते हैं आवेदन
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com