शिपबिल्डिंग में करियर बनाने वालों के लिए मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने निकाली बंपर भर्तियां

Mazagoan Dock Jobs 2024: मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड लाया है शिपबिल्डिंग उद्योग में जानकार और ट्रेड स्किल में पारंगत उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर। मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने 176 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए है।
मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड
मझगांव डॉक (सौजन्य-पिनटरेस्ट)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने हाल ही में एक भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के अनुसार इस संस्थान में नॉन एक्जीक्यूटिव पदों के लिए भर्तियां ली जा रही है। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आवेदकों को इसकी ऑफिशियल वेबसाइट mazagondock.in पर जाकर अप्लाई करना होगा। आवेदन के लिए लिंक 11 सितंबर से शुरू हो चुकी है, जो जल्द ही 1 अक्टूबर को बंद हो जाएगी। इस पद के लिए इच्छुक आवेदकों को जल्द-से-जल्द इस पद के लिए अप्लाई करना होगा। इस पद से जुड़ी जानकारी जानने के लिए इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।

176 पदों पर भर्ती

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा इस भर्ती अभियान के तहत कुल 176 पद भरे जाएंगे। इस अभियान के तहत उम्मीदवारों का चुनाव अनुबंध के आधार पर होगा। इसके लिए शुरूआती अनुबंध का समय 3 साल का रहेगा। इसके अलावा प्रोजेक्ट की जरुरत के मुताबिक 1+1 साल से बढ़ भी सकता है। इस पद के लिए भर्ती परीक्षा के जरिए होगा जिसकी तारीख 31 अक्टूबर को होगा।

परीक्षा के लिए फीस

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा इस पद की भर्ती के लिए उम्मीदवारों का आवेदन के साथ परीक्षा फीस भी जमा करना होगा। अप्लाई कर रहे आवेदकों में से जनरल/ EWS/ OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 354 रुपये जमा करने होगे। परीक्षा फीस भरने की आखिरी तारीख 10 अक्टूबर रखी गई हैं। इसके अलावा SC/ST/PWD/पूर्व सैनिक वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फीस नहीं रखी गई है।

चुनाव प्रक्रिया और आयु सीमा

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा इस पद के लिए चयन लिखित परीक्षा के जरिए होगा। इस टेस्ट में आवेदक का शिपबिल्डिंग उद्योग में अनुभव, ट्रेड/स्किल टेस्ट और मेरिट-आधारित टेस्ट लिया जाएगा। इसी के अनुसार पद के लिए चुनाव किया जाएगा।

इस पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के लिए उम्र के लिए छूट दी गई है।

मझगांव डॉर शिपबिल्डर्स भर्ती में इस पद के लिए आवेदन के लिए इस तरह अप्लाई करें।

  1. अप्लाई करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को इसकी ऑफिशियल वेबसाइट mazagondock.in पर जाना होगा।
  2. इसके बाद इसके करियर टैब में आपको ऑनलाइन भर्ती की लिंक मिलेगी, जिस पर उम्मीदवार को विजिट करना है।
  3. इसके बाद नॉन-एक्जीक्यूटिव टैब पर जाना है।
  4. इसके बाद पूछी गई जानकारी भरकर रजिस्टर करें। इसके बाद ईमेल पर आए वेलिडेशन लिंक पर क्लिक करना है।
  5. अब उम्मीदवार को लॉगिन करके आवेदन को पूरा सही जानकारी के साथ भरकर सब्मिट करना है।
  6. इसके बाद परीक्षा फीस का भी भुगतान उम्मीदवार को करना है।
  7. आवेदन फॉर्म भरने के बाद अपने आवेदन को डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल कर अपने पास रख लें।

इसके अलावा मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा इस भर्ती से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें।

Navbharat Live
navbharatlive.com