LIC AAO परीक्षा एडमिट कार्ड कब होगा जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट
LIC AAO Exam Admit Card 2025: भारतीय जीवन बीमा कंपनी में असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर पद के लिए जल्द ही प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। इसके लिए आवेदन की तिथि समाप्त हो चुकी है।
- Written By: प्रीति शर्मा
LIC AAO परीक्षा एडमिट कार्ड (सौ. सोशल मीडिया)
LIC AAO Exam 2025: भारतीय जीवन बीमा कंपनी द्वारा असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के कुल 760 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया बंद हो चुकी है। लेकिन जिन लोगों ने इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन किया है वो एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। आइए, जानते हैं प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कब तक जारी किया जा सकता है।
कब तक जारी होंगे एडमिट कार्ड
आधिकारिक सूचना के अनुसार एलआईसी एएओ प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 3 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड जारी 7 दिन पहले होगा। ऐसे में हॉल टिकट जारी होने की उम्मीद 26 सितंबर को है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
प्रारंभिक परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी और इसमें वैकल्पिक प्रश्न होंगे। इसमें तीन खंड होंगे, प्रत्येक खंड का समय अलग-अलग होगा। इसमें कोई नकारात्मक अंक नहीं होगा। जिसमें आगे बढ़ने के लिए आपको प्रत्येक चरण उत्तीर्ण करना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Indian Army SSC Tech Recruitment 2026: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के लिए 350 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त तक करें आवेदन
ITAT Vacancy 2026: सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी और प्राइवेट सेक्रेटरी के 42 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त तक करें आवेदन
ONGC Recruitment 2026: मेडिकल ऑफिसर के 24 पदों पर भर्ती, 18 अगस्त तक करें आवेदन
UPPSC ने UP PET और असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई बड़ी भर्ती परीक्षाओं की तारीखें जारी की, देखें पूरी लिस्ट
परीक्षा में 70 अंकों के 100 प्रश्न होंगे और यह 1 घंटे की अवधि में आयोजित की जाएगी। तर्क क्षमता और मात्रात्मक योग्यता अनुभाग में प्रत्येक में 35 प्रश्न होंगे, जबकि अंग्रेजी भाषा अनुभाग में व्याकरण, शब्दावली और समझ पर केंद्रित 30 प्रश्न होंगे, जिनके कुल 30 अंक होंगे। अंग्रेजी भाषा अनुभाग केवल क्वालिफाइंग होगा और इसके अंकों को रैंकिंग के लिए नहीं माना जाएगा।
यह भी पढ़ें:- कम्प्यूटर एंड एलाइड ब्रांच की ‘बल्ले-बल्ले’, इंजीनियरिंग में अब संस्थागत राउंड की प्रक्रिया जारी
हर सवाल के सही जवाब पर एक अंक मिलेगा। जो अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे उन्हें मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। जिसके बाद इंटरव्यू के जरिए सलेक्शन किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
- एएओ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एलआईसी या आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद करियर का ऑप्शन सलेक्ट करके क्लिक करें।
- अब रिक्रूटमेंट एएओ 2025 की लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एडमिट कार्ड के लिए एडमिट कार्ड की लिंक पर क्लिक तकें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसका प्रिंट अपने पास सुरक्षित रखें।
इस बार एलआईसी ने कुल 760 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसमें जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट पद शामिल हैं। जिसमें चार्टर्ड अकाउंटेंट, कंपनी सेक्रेटरी, लीगल, इंश्योरेंस स्पेशलिस्ट और एक्चुरियल के पद रिक्त हैं।
