यूपी बोर्ड का आधिकारिक लेटर साथ में सदर्भित तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
लखनऊ: इस साल उत्तर प्रदेश में 54 लाख से ज्यादा छात्र यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए। एग्जाम खत्म हो चुके हैं और अब छात्र अपने परीक्षा परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच एक लेटर सामने आया जिसमें कहा गया कि रिजल्ट 15 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। लेकिन यह लेटर फेक निकला है।
हम आपको बोर्ड के आधिकारिक बयान से भी रूबरू करवाएंगे। रिजल्ट कब तक जारी होगा यह भी बताएंगे। लेकिन उससे पहले यह बता दें कि छात्र अपने परीक्षा परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर पाएंगे। इसके लिए उन्हें यहां अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा। थर्ड पार्टी वेबसाइट्स पर भरोसा न करें तो बेहतर होगा।
खैर! वापस मुद्दे पर आते हैं और आपको वायरल लेटर की सच्चाई बताते हैं। वायरल हुए लेटर में यह दावा किया गया कि यूपी बोर्ड की हाई-स्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम 15 अप्रैल को दोपहर 2.00 बजे जारी किए जाएंगे। लेटर को हूबहू माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के लेटर की तरह बनाया गया है। जिसकी वजह से लोगों को भरोसा हो गया। इसे आप नीचे दिए गए पोस्ट में देख सकते हैं।
15 अप्रैल के दावे वाला लेटर (सोर्स- सोशल मीडिया)
हालांकि यह लेटर वायरल होने के कुछ देर बाद ही यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने एक पत्र जारी करते हुए बताया कि यह सूचना परी तरह से असत्य और भ्रामक है। परीक्षा परिणामों से संबंधित सही जानकारी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upmspresults.nic.in पर उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीद है कि रिजल्ट अप्रैल के आखिरी हफ्ते में जारी हो सकता है।
यूपी बोर्ड रिजल्ट पर फैला फेक लेटर
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फेक लेटर
यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने किया खंडन
फेक लेटर द्वारा किया गया था 15 अप्रैल को 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी होने का दावा। @upboardpryj pic.twitter.com/jCLCQC5wfx
— Kuldeep Raghav 🇮🇳 (@ImKuldeepRaghav) April 12, 2025
इस फेक लेटर के वायरल होने के पीछे कोचिंग वालों या फिर शरारती तत्वों का हाथ माना जा रहा है। आम तौर पर कोचिंग वाले जल्दी एडमिशन के लिए ऐसा करते हैं। वहीं शरारती तत्व लाइक, कमेंट और अकाउंट की रीच बढ़ाने के लिए ऐसा करते हैं।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का काम बहुत बड़े पैमाने पर किया गया था। इस बार कॉपियां जांचने के लिए कुल 1,34,723 शिक्षकों की तैनाती की गई थी। ये सभी शिक्षक प्रदेश के 261 मूल्यांकन केंद्रों पर तैनात थे और उन्होंने तय समय सीमा के भीतर मूल्यांकन कार्य पूरा किया।
करियस से सबंधित सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यूपीएमएसपी ने अभी तक आधिकारिक परिणाम की तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन पिछले रुझानों के आधार पर, यह अप्रैल 2025 के तीसरे या चौथे सप्ताह में आने की संभावना है। पिछले साल परिणाम 20 अप्रैल को दोपहर 2 बजे जारी किया गया था। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।