-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Latest Government Job Vacancy Ibps Has Recruited Posts In Gramin Bank
सरकारी नौकरी भर्ती: IBPS ने ग्रामीण बैंक में 10 हजार पदों पर निकाली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन
- Written By: अंजू वशिष्ठ
IBPS सीआरपी आरआरबी XIII (ऑफिसर स्केल-I, II और III और ऑफिस असिस्टेंट) भर्ती नोटिफिकेशन 2024 के मुताबिक 9995 वैकेंसी में से 5585 पद मल्टी पर्पज ऑफिस असिस्टेंट यानी क्लर्क की है। वहीं ऑफिसर स्केल-I पद के लिए 3499 वैकेंसी निकली हैं।

कॉन्सेप्ट फोटो (सौजन्य- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: आप सरकारी बैंक में नौकरी तलाश रहें है या सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में करीब 10 हजार पदों पर भर्ती निकाली है। IBPS की ओर से ग्रामीण बैंकों में ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) यानी क्लर्क और स्टाफ ऑफिसर (स्केल-I, II और III) के पदों पर भर्ती निकाली गई है।
IBPS सीआरपी आरआरबी XIII (ऑफिसर स्केल-I, II और III और ऑफिस असिस्टेंट) भर्ती नोटिफिकेशन 2024 के मुताबिक 9995 वैकेंसी में से 5585 पद मल्टी पर्पज ऑफिस असिस्टेंट यानी क्लर्क की है। वहीं ऑफिसर स्केल-I पद के लिए 3499 वैकेंसी निकली हैं।
उम्मीदवार जल्द करें आवेदन
IBPS की इस भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 7 जून से शुरू हो चुकी है। इन पदों पर नौकारी करने के इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इन भर्तियों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 जून है। इन पदों पर नौकरी पाने के लिए पहले आवेदन करना है।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाना है। इसके अलावा अगस्त के महीने में ग्रुप ए ऑफिसर्स और ग्रुप बी- ऑफिस असिस्टेंट्स (मल्टीपर्पज) भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर मनपा भर्ती परीक्षा पर संशय समाप्त, 8 और 9 जुलाई को 29 हजार अभ्यर्थियों देंगे Online Exam
MAHA TET 2026 पूरी तरह ऑनलाइन होगी: IBPS कराएगा परीक्षा, 6 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को नई तारीख का इंतजार
अलग पद, अलग फीस, लेकिन एक ही प्रश्नपत्र; छत्रपति संभाजीनगर मनपा भर्ती पर अभ्यर्थियों ने जताई नाराजगी
सरकारी नौकरी: IBPS ने ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर के 13217 पदों पर निकाली भर्ती, जल्द करें अप्लाई
कितने पदों पर निकली वैकेंसी
- ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर की वैकेंसी
- ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज)– 5585
- ऑफिसर स्केल-I – 3499
- ऑफिसर स्केल II (एग्रीकल्चर ऑफिसर) – 70
- ऑफिसर स्केल II (लॉ) – 30
- ऑफिसर स्केल II (सीए) – 60
- ऑफिसर स्केल II (आईटी) – 94
- ऑफिसर स्केल II (जनरल बैंकिंग ऑफिसर)- 496
- ऑफिसर स्केल II (मार्केटिंग ऑफिसर) – 11
- ऑफिसर स्केल II (ट्रेजरी मैनेजर) – 21
- ऑफिसर स्केल III -129
- पदों के लिए एप्लीकेशन फीस कितनी है?
IBPS की ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल-I पदों पर भर्ती के लिए 850 रुपए आवेदन फीस देनी होगी। इसमें एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए छूट दी गई है। उनके लिए आवेदन फीस 175 रखी गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस जमा करने साथ ही एप्लीकेशन फॉर्म प्रिंट करना होगा। एप्लीकेशन फीस जमा करने और फॉर्म प्रिंट करने की लास्ट डेट 27 जून और 12 जुलाई है।
ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर पद के लिए योग्यता
ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार की 28 से 18 साल होनी चाहिए। वहीं ग्रुप ए ऑफिसर कैटेगरी के पदों के लिए उम्र की सीमा अलग-अलग तय की गई है। वहीं ऑफिसर स्केल-I (असिस्टेंट मैनेजर) पद के लिए 18 से 30 साल उम्र तय की गई है। ऑफिसर स्केल-II (मैनेजर) पद के लिए 21 से 32 साल उम्र और ऑफिसर स्केल-II (सीनियर मैनेजर) पद के लिए 21 से 40 साल की उम्र के व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं।
एससी/एसटी, ओबीसी और दिव्यांग उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी गई है। एससी/एसटी को 5 साल ओबीसी-नॉन क्रीमीलेयर को 3 साल दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट है। वहीं इन भर्तियों के लिए शैक्षिक योग्यता की बात करें, तो ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर पदों के लिए ग्रेजुएट उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। ऑफिसर पदों के लिए ग्रेजुएशन संबंधित विषय में होना चाहिए।
देश के 43 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में भर्तियां निकाली
IBPS के जरिए 43 क्षेत्री ग्रामीण बैंकों में ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली गई है। इनमें शामिल क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के नाम- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक और यूको बैंक हैं।
Latest government job vacancy ibps has recruited posts in gramin bank
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सुनेत्रा पवार को गूंगी गुड़िया कहने पर इतना बवाल क्यों? इंदिरा गांधी के सवाल पर विजय वडेट्टीवार का जवाब
Aug 05, 2026 | 11:02 AMगलतियां बताए तो राम-विरोधी, करप्शन बताए तो देश-विरोधी! संसद के बाहर कांग्रेस का बड़ा मार्च, जवाबदेही की मांग
Aug 05, 2026 | 11:01 AMAwarapan 2 Update: इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी, ‘अवारापन 2’ पोस्टपोन नहीं, ट्रेलर को लेकर भी किया खुलासा
Aug 05, 2026 | 10:56 AMयवतमाल पुलिस के हत्थे चढे साइबर ठगी के तीन मास्टरमाइंड, पुणे से लेकर राजस्थान तक है इनका साइबर रैकेट
Aug 05, 2026 | 10:53 AMसावधान… WhatsApp से हो रही है जासूसी! लाखों अकाउंट अचानक हुए ब्लॉक, प्राइवेसी पर उठे सवाल; जानें पूरा विवाद
Aug 05, 2026 | 10:53 AMनासिक हाईवे पर FDA की बड़ी स्ट्राइक! भिवंडी जा रहा ₹79 लाख का प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू जब्त
Aug 05, 2026 | 10:50 AMआजाद भारत के पहले टेस्ट कप्तान लाला अमरनाथ, जिन्होंने बदल दी भारतीय क्रिकेट की तस्वीर, दर्ज है कई रिकॉर्ड
Aug 05, 2026 | 10:39 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














