KVIC Recruitment 2026: खादी आयोग में 50 पदों पर भर्ती, ₹40,000 तक सैलरी; 30 सितंबर तक करें आवेदन

KVIC Apply Online: KVIC ने 50 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यंग प्रोफेशनल, सलाहकार और सीनियर कंसल्टेंट पदों पर 30 सितंबर तक आवेदन करें। चयन इंटरव्यू के जरिए होगा और सैलरी 40,000 तक मिलेगी।
KVIC Recruitment 2026
खादी और ग्रामोद्योग आयोग में 50 संविदा पदों पर भर्तीसोर्स-सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Khadi Commission Jobs: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने शानदार अवसर दिया है। आयोग ने यंग प्रोफेशनल, सलाहकार और सीनियर कंसल्टेंट समेत कुल 50 संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आवेदन प्रक्रिया जारी है और इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। योग्य अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 25,000 से 40,000 प्रति माह तक वेतन मिलेगा, जबकि सलाहकार पद का मानदेय DoPT के नियमों के अनुसार तय होगा।

यंग प्रोफेशनल समेत 50 पदों पर निकाली भर्ती

खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने कुल 50 संविदा पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें यंग प्रोफेशनल के 20, सलाहकार (Consultant) के 15 और सीनियर कंसल्टेंट के 15 पद शामिल हैं।

यंग प्रोफेशनल: 20 पद

यंग प्रोफेशनल के पद विभिन्न विभागों में बांटे गए हैं। इनमें अकाउंट्स/ऑडिट (5), एचआर एवं एडमिन (4), खादी (3), लीगल (3), मार्केटिंग (1), डिजाइन एवं ड्रॉइंग (1), साइंस एंड टेक्नोलॉजी (1) और पब्लिसिटी (2) पद शामिल हैं।

सलाहकार और सीनियर कंसल्टेंट: 30 पद

सलाहकार के 15 पदों में अकाउंट्स/ऑडिट (3), खादी कच्चा माल (3), प्रशासन एवं एचआर (2), खादी (2), लीगल (2), एस्टेट एवं सर्विसेज (1), मार्केटिंग (1) और स्फूर्ति (1) शामिल हैं।

वहीं सीनियर कंसल्टेंट के 15 पदों में अकाउंट्स/ऑडिट (3), खादी रॉ मटेरियल (2), एडमिन एवं एचआर (2), खादी (2), लीगल (1), एस्टेट एवं सर्विसेज (2), मार्केटिंग (1), स्फूर्ति (1) और साइंस एंड टेक्नोलॉजी (1) पदों पर भर्ती की जाएगी।

30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका

खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) की यंग प्रोफेशनल, सलाहकार और सीनियर कंसल्टेंट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है।

इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 तक KVIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में स्नातक (Graduation) या स्नातकोत्तर (Post Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा, जिस पद के लिए आवेदन किया जा रहा है, उससे जुड़े क्षेत्र में कम से कम 5 वर्ष का कार्य अनुभव भी आवश्यक है।

KVIC Recruitment 2026
ISRO Free Training 2026: फ्री में सीखें AI और मशीन लर्निंग, 4 अक्टूबर आखिरी तारीख, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

आयु सीमा क्या है?

यंग प्रोफेशनल: अधिकतम 27 वर्ष (आयु की गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर)

सलाहकार (Consultant): 40 से 65 वर्ष

सीनियर कंसल्टेंट: 39 वर्ष से कम

सलाहकार और सीनियर कंसल्टेंट पदों के लिए आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

जाने चयन प्रक्रिया?

KVIC भर्ती में उम्मीदवारों का चयन आवेदनों की जांच, शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। सभी चरण पूरे होने के बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

सैलरी कितनी मिलेगी?

चयनित उम्मीदवारों को यंग प्रोफेशनल और सीनियर कंसल्टेंट पदों पर 25,000 से 40,000 रुपए प्रति माह तक मानदेय मिलेगा।

इसके अलावा पात्र उम्मीदवारों को अन्य निर्धारित लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे। वहीं सलाहकार (Consultant) पद पर नियुक्त अभ्यर्थियों का मानदेय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के दिशा-निर्देशों के अनुसार होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com