- Hindi News »
- Career »
- Job Opportunity For 10th Pass Youth In Uttar Pradesh
Career News: 10 पास युवाओं को मिलेगा मारुति सुजुकी में काम करने का सुनहरा मौका, साथ ही मिल सकता है 15,067 रुपये का स्टाइपेंड
उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने प्रदेश के 10 वीं पास युवाओं को नौकरी का सुनहरा अवसर दे रही है। इस रोजगार के अवसर के तरह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में 1 डे कैम्पस ड्राइव का आयोजन होने वाला है।
- Written By: अपूर्वा नायक

नौकरी (सौ. सोशल मीडिया )
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कामों में एक और काम जुड़ गया है। प्रदेश की सरकार मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार लगातार युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने में जुटी है। इसी सिलसिले में गुजरात के हंसलपुर में स्थित मारुति सुजुकी मोटर्स के द्वारा 11 अप्रैल 2025 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में 1 डे कैम्पस ड्राइव का आयोजन होने वाला है।
500 पोस्ट के लिए होगा सिलेक्शन
संस्थान के प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने बताया है कि इस ड्राइव के माध्यम से चुने गए कैंडिडेट्स को ‘लर्न एंड अर्न प्रोग्राम’ के अंतर्गत मासिक 15,067 रुपये स्टाइफन दिया जाएगा। इसके साथ ही चुने जाने वाले युवाओं को ट्रेनिंग के बाद 2 सालों का आईटीआई एनसीवीटी प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा।
18 से 21 वर्ष की आयु अनिवार्य
प्लेसमेंट ऑफिसर एम. ए. खां ने बताया है कि इस कैम्पस ड्राइव में वही कैंडिडेट्स भाग ले सकते हैं जिन्होंने हाईस्कूल (अंग्रेजी, गणित व विज्ञान विषयों सहित) न्यूनतम 40 प्रतिशत अंकों के साथ पास किया हो। एप्लीकेंट की उम्र 11 अप्रैल 2025 को 18 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यह अवसर केवल पुरुष कैंडिडेट्स के लिए रिजर्व्ड है।
सम्बंधित ख़बरें
रायबरेली में राहुल गांधी के बिगड़े बोल, एक बार फिर दिया विवादित बयान; बोले- पीएम और गृह मंत्री गद्दार हैं
Tamil Nadu 10 Result Out: तमिलनाडु में लड़कियों ने मारी बाजी, 94.31% छात्र हुए पास, इन जिलों ने किया टॉप
आरक्षण लूट! सपा के PDA पोस्टर ने हिला दी यूपी की सियासत, आंकड़ों के साथ खोली पोल, अब क्या करेगी BJP?
अकेलापन बना दुश्मन… मुरादाबाद में 89 साल के रिटायर्ड DSP ने खुद को मारी गोली, पत्नी की यादों ने ली जान
इन डॉक्यूमेंट्स के साथ पहुंचें कैंडिडेट्स
इच्छुक कैंडिडेट्स अपने बायोडाटा, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो और सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल एवं छायाप्रति के साथ 11 अप्रैल, 2025 को प्रातः 10 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ के प्लेसमेंट हॉल में उपस्थित हो सकते हैं।
करियर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
युवाओं को स्किल और करियर दोनों से जोड़ना है उद्देश्य
यह पहल न केवल युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक प्रभावी कदम है, बल्कि उन्हें स्किल डेव्हलप्मेंट और इंडस्ट्रियल एक्सपीरियंस का भी अवसर देती है। उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि राज्य के ज्यादा से ज्यादा युवाओं को स्वावलंबी और प्रशिक्षित बनाया जाए।
Job opportunity for 10th pass youth in uttar pradesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
May 21, 2026 | 03:06 AMIPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
May 21, 2026 | 12:20 AMAaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी
May 21, 2026 | 12:17 AMGovernment Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन
May 20, 2026 | 11:10 PMCSBC Constable Operator Exam 2026: कांस्टेबल ऑपरेटर और जीडी परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब होगा एग्जाम
May 20, 2026 | 11:08 PMविदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक
May 20, 2026 | 11:06 PMChironji Benefits: सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का खजाना है चिरौंजी, फायदे जान चौंक जाएंगे आप
May 20, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














