JEE Mains में 100 प्रतिशत हासिल करने वाले टॉपर हर्ष और दक्ष का ये है आगे का प्लान, जानें कामयाबी की कहानी
जेईई मेन्स 2025 के दूसरे सेशन में एग्जाम देने वाले 24 स्टूडेंट्स ने 100 प्रतिशत स्कोर हासिल किया है। इस लिस्ट में दो नाम हर्ष झा और दक्ष अरोड़ा का भी शामिल है। इन दोनों ने अपनी सक्सेस स्टोरी के बारे में बहुत कुछ कहा है।
- Written By: अपूर्वा नायक
जेईई-मेन्स एग्जाम (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : नेशनल एग्जामिनेशन एजेंसी की ओर से जेईई मेन्स 2025 के दूसरे सेशन के रिजल्ट का ऐलान 19 अप्रैल को किया गया है। इस एग्जाम में शामिल होने वाले टोटल 24 स्टूडेंट्स ने 100 प्रतिशत हासिल किए है, जिसमें दिल्ली के 2 स्टूडेंट्स हर्ष झा और दक्ष अरोड़ा का नाम शामिल है। दोनों ने ही पेपर 1 बीई/बीटेक में 100 प्रतिशत स्कोर हासिल किया है। अब जेईई एडवांस देकर दोनों आईआईटी दिल्ली से बीटेक करने की इच्छा जतायी है।
दिल्ली के मुखर्जी नगर में रहने वाले 17 साल के दक्ष अरोड़ा ने अपनी लगन और मेहनत के दम पर ये सक्सेस हासिल की है। दक्ष से 10वीं से ही जेईई मेन एग्जाम की तैयारी शुरू कर दी थी। उन्होंने कोचिंग क्लास ज्वॉइन करने के बाद 11वीं क्लास में ध्यान केंद्रित करके तैयारी शुरू कर दी थी। तब से लेकर स्कूल, कोचिंग और सेल्फ स्टडी को बैलेंस करना एक डेली चैलेंज बन गया था। आम दिनों में दक्ष ने अपने ध्यान को मेडिटेशन के माध्यम से केंद्रित किया।
रोजाना 10 घंटे की पढ़ाई
छुट्टी के दिनों में भी दक्ष लगातार पढ़ाई करते थे। वह कभी-कभी 10 घंटों तक पढ़ाई करते थे। दक्ष की मां गृहिणी हैं और पिता बिजनेसमैन हैं। अब, जब जेईई एडवांस्ड की परीक्षा नजदीक आ रही है। दक्ष अरोड़ा आईआईटी दिल्ली में एडमिशन लेने का लक्ष्य बना रहे हैं। उनका इंटरेस्ट गणित और कंप्यूटर साइंस में है। जब पढ़ाई नहीं होती है, तो वह म्यूजिक या किताबें पढ़कर आराम करते हैं। यही उनका फेवरेट एंटरटेनमेंट है।
सम्बंधित ख़बरें
Yogini Ekadashi 2026: योगिनी एकादशी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, हो सकता है भारी नुकसान
SSC Delhi Police Constable 2025 Final Answer Key: फाइनल आंसर-की और मार्क्स जारी, इस तारीख तक करें डाउनलोड
UPSSSC Cane Supervisor Recruitment 2026: यूपी में गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू
SAIL Recruitment 2026: यंग प्रोफेशनल के 23 पदों पर भर्ती, ₹1.40 लाख तक मिलेगा मासिक मानदेय
2 साल पहले गांव से दिल्ली आए थे हर्ष
हर्ष झा मूल रूप से गुमला, झारखंड के निवासी हैं। 2 साल पहले एक केंद्रित लक्ष्य के साथ वह दिल्ली आए थे। उनके पिता टीचर हैं और मां हाउसवाइफ हैं और उनका एक छोटा भाई भी है। वे सभी गांव में ही रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हर्ष ने बताया कि शुरुआत में वह कोचिंग क्लासेज के साथ-साथ रोजाना 4 से 6 घंटे पढ़ाई करते थे।
करियर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
मैथ्स और फिजिक्स के लिए एक स्वाभाविक टैलेंट के साथ हर्ष चुनौतीपूर्ण समस्याओं को हल करने और कॉम्प्लिकेटेड विचारों की खोज करने में माहिर हैं। पढ़ाई के अलावा वह परिवार और दोस्तों से बातचीत करना या फिर फिल्म देखना उन्हें काफी पसंद है। अब वह जेईई एडवांस एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं। हर्ष भी आईआईटी दिल्ली से बीटेक करना चाहते हैं।
