JEE Mains 2025 Result: जेईई मेन 2025 सेशन 1 का रिजल्ट ऐसे कर सकते हैं चेक, जानें कब होगा जारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। बता दें कि प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त आपत्तिय निपटारे के बाद फाइनल आंसर की जारी कर दी जाएगी।
जेईई मेन 2025 सेशन 1 का रिजल्ट ऐसे कर सकते हैं चेक, जानें कब होगा जारी
जेईई मेन 2025 सेशन 1 का रिजल्ट ऐसे कर सकते हैं चेक, जानें कब होगा जारी
Published on
Updated on

How to check JEE Main Result 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। बता दें कि प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त आपत्तिय निपटारे के बाद फाइनल आंसर की जारी कर दी जाएगी। जेईई मेंस का रिजल्ट कल यानी 12 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। जिसे आप आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसे परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स अपने रिजस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के जरिए चेक कर सकते हैं।

एनटीए की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा का परिणाम 12 फरवरी को घोषित किया जाएगी। हालांकि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने सेशल 1 रिजल्ट का लिंक लाइव किया है। लेकिन फिलहार यह काम नहीं कर रहा है। रिजल्ट आने के बाद स्टूडेंट्स अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर 22, 23, 24,28,29 और 30 जनवरी को आयोजित की गई थी। जिसमें करीब 1300273 स्टूडेंट्स (BE/BTech पेपर 1) और B.Arch/B.Planning (पेपर 2) के लिए उपस्थित हुए थे।

एनटीए ने इस साल अंतिम उत्तर कुंजी से 12 प्रश्न हटा दिए हैं। छोड़े गए प्रश्नों के लिए, सभी उम्मीदवारों को उन प्रश्नों के लिए पूर्ण अंक दिए जाएंगे। आधिकारिक जेईई वेबसाइट पर अपने छात्र प्रोफाइल में लॉग इन करने के लिए, उम्मीदवारों को एक आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।

जेईई मेन 2025 सेशन 1 रिजस्ट ऐसे कर सकते हैं चेक

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

अब होम पेज पर दिए गए जेईई मेन 2025 सेशन 1 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद आपसे रजिस्ट्रेशन नंबर आदि मांगा जाएगी उसे दर्ज करके सबमिट कर दें।

आपके स्क्रीन पर स्कोरकार्ड आ जाएगी। जिसे आप चेक कर सकते हैं।

स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

जेईई मेन में सफल टॉप रैंक के 2.5 कैंडिडेट जेईई एंडवास की परीक्षा में शामिल होंगे। इसका आयोजन आईआईटी कानपुर की ओर से किया जाएगी। जेईई एडवांस में सफल होने वाले कैंडिडेट आईआईटी में एडमिशन लेने के लिए योग्य होंगे। जिसकी JoSAA काउंसलिंग के माध्यम से सीट का आवंटन उनकी रैंक के आधार पर किया जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com