करियर की नई उड़ान, IOB में युवाओं के लिए भर्ती का सुनहरा मौका, तुरंत करें आवेदन
Indian Overseas Bank Job Vacancy : इंडियन ओवरसीज़ बैंक ने देशभर में 750 अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन 10 अगस्त से शुरू हो चुके हैं।
- Written By: पूजा सिंह
एआई जनरेटेड इमेज
Recruitment In Indian Overseas Bank : सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक और बड़ा अवसर आया है। इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने देशभर में 750 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए 10 अगस्त 2025 से आवेदन भरना शुरू हो गए है, जो की 20 अगस्त तक चलेंगे। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
इसके लिए 24 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन परीक्षा आयोजित होने की संभावना है। अप्रेंटिस सहित 750 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविघ्यालय से किसी भी विषय में डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
इतने मार्क्स का होगा एग्जाम
साथ ही आयु सीमा कि बात करें तो, सामन्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 20 और अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष तक होनी चाहिए। जबकि SC, ST, OBC और PWBD उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। प्रतियोगी परीक्षा में टोटल 100 अंकों के सवाल होंगे, जिनकी अवधि 90 मिनट होगी। उम्मीदवारों को कैमरे से लैस डिवाइस जैसे डेस्कटॉप, लैपटॉप या स्मार्टफोन का उपयोग करके ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी।
सम्बंधित ख़बरें
AIIMS Nursing Vacancy 2026: एम्स में नर्सिंग ऑफिसर के 2,218 पदों पर भर्ती, जानिए सैलरी और जानें पूरी डिटेल
Bihar Teacher Vacancy 2026: बिहार में 32388 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, BPSC को भेजी गई अधियाचना
छत्रपति संभाजीनगर के युवाओं के लिए बड़ा मौका: 30 जुलाई को भव्य रोजगार मेला, 500 से अधिक पदों पर होगी भर्ती
राजस्थान में 24,752 सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती, बिना पढ़ाई भी कर सकेंगे आवेदन; नहीं होगी लिखित परीक्षा
- इच्छुक उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना आवेदन भर सकते हैं।
- उम्मीदवा आधिकारिक वेबसाइट iob.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Engagement of Apprentices” के पास “Apply Online” पर क्लिक करें।
- “Career Opportunities” में “Apprentice Opportunities” चुनें और “Indian Overseas Bank” लिंक पर क्लिक करें।
- 8 अगस्त 2025 की अधिसूचना खोलें और “Click Here To Apply” पर क्लिक करें।
- व्यक्तिगत जानकारी, स्थानीय भाषा की जानकारी, शैक्षणिक विवरण आदि भरें।
फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करें।
इन विषयों की करें तैयारी
चयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव परीक्षा और स्थानीय भाषा की परीक्षा देनी होगी। ऑनलाइन परीक्षा में जनरल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव और रीजनिंग एप्टीट्यूड, तथा कंप्यूटर या विषय-विशेष ज्ञान से जुड़े प्रश्न होंगे। प्रत्येक विषय में 25 प्रश्न होंगे और हर प्रश्न 1 अंक का होगा।
