इंडियन नेवी अग्निवीर (म्यूजिशियन) 2026 भर्ती: 10वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका
Indian Navy Agniveer MR 2026 : इंडियन नेवी ने अग्निवीर (म्यूजिशियन) 2026 भर्ती निकाली, 10वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन। देश की सेवा के साथ अपने टैलेंट को राष्ट्रीय स्तर पर दिखाने का सुनहरा मौका।
- Written By: हितेश तिवारी
इंडियन नेवी ने अग्निवीर एमआर (म्यूजिशियन) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी (फोटो सोर्स - गूगल इमेज)
Indian Navy Agniveer Musician Vacancy : अगर आपको म्यूजिक का शौक है और देश की सेवा करने का सपना देखते हैं, तो इंडियन नेवी आपके लिए शानदार अवसर लेकर आई है। अग्निवीर एमआर (म्यूजिशियन) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
इस भर्ती के जरिए युवा अपनी संगीत प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ एक सम्मानजनक सरकारी करियर भी बना सकते हैं। खास बात यह है कि यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए है जो म्यूजिक में रुचि रखते हैं और इसे प्रोफेशनल स्तर पर आगे बढ़ाना चाहते हैं।
इंडियन नेवी अग्निवीर (म्यूजिशियन) भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 26 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार Indian Navy Official Website पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IAF Recruitment 2026: एयरमैन ग्रुप ‘Y’ मेडिकल असिस्टेंट और अग्निवीर वायु भर्ती शुरू, 26 जुलाई तक करें आवेदन
अग्निवीरों के लिए बड़ा अपडेट! 25% नहीं, अब ज्यादा जवान हो सकते हैं परमानेंट, सरकार के पास पहुंचा प्रस्ताव
हाईटेक होगी सेना: कामिकाजे ड्रोन, मिसाइलें, एंटी-ड्रोन सिस्टम समेत 52 हजार करोड़ की रक्षा खरीद को मिली मंजूरी
Indian Navy SSC Officer Recruitment: भारतीय नौसेना में 275 SSC अधिकारी पदों पर भर्ती, 27 जुलाई तक करें आवेदन
योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही म्यूजिक, खासकर हिंदुस्तानी संगीत का ज्ञान या प्रैक्टिकल अनुभव होना भी आवश्यक है। सीमित समय को देखते हुए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन करें।
ये खबर भी पढ़ें : 360/360 लाने वाले टॉपर ने बदली राह: IIT के बाद कॉर्पोरेट छोड़ म्यूजिक और बिज़नेस चुना
देश की सेवा करते हुए अपने टैलेंट को राष्ट्रीय स्तर पर दिखाने का मौका
चयन प्रक्रिया को आसान रखा गया है, जिससे अधिक से अधिक युवा इसमें भाग ले सकें। उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से 10वीं के अंकों के आधार पर होगा, इसके बाद म्यूजिक स्किल और फिजिकल फिटनेस से जुड़े टेस्ट लिए जा सकते हैं।
चयनित अभ्यर्थियों को शुरुआती तौर पर करीब 30,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा, साथ ही अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी। यह भर्ती इंडियन नेवी न सिर्फ करियर बनाने का मौका है, बल्कि देश की सेवा करते हुए अपने टैलेंट को राष्ट्रीय स्तर पर दिखाने का भी सुनहरा अवसर है।
