Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 30 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BMC Group D Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए BMC में 115 ग्रुप-डी पदों पर भर्ती

BMC Vacancy : बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे मेडिकल कॉलेज और कूपर अस्पताल में ग्रुप-डी के 115 संविदा पदों पर भर्ती निकाली है। 30 जुलाई 2026 तक ऑफलाइन आवेदन करें।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 30, 2026 | 08:26 PM

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (फोटो - गूगल इमेज)

Follow Us
Follow Us:

BMC Jobs : बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे मेडिकल कॉलेज और डॉ. रुस्तम नरसी कूपर अस्पताल, जुहू में ग्रुप-डी (क्लास IV) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 115 पदों को संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) आधार पर भरा जाएगा।

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 30 जुलाई 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। यह भर्ती प्रयोगशाला परिचारक, वार्ड सेवक, सफाईकर्मी, माली, कुली, आया, लिफ्ट ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, दर्जी (शिपाई) सहित कई पदों के लिए आयोजित की जा रही है।

BMC ने ग्रुप-डी के 115 संविदा पदों पर भर्ती निकाली

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं (एसएससी) पास होना अनिवार्य है। प्रयोगशाला परिचारक और प्रयोगशाला सेवक पदों के लिए मराठी भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने का ज्ञान जरूरी है। इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, लिफ्ट ऑपरेटर जैसे तकनीकी पदों के लिए 10वीं के साथ आईटीआई/एनसीवीटी प्रमाणपत्र या वायरमैन लाइसेंस होना आवश्यक है।

सम्बंधित ख़बरें

Telangana Police Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए 7,112 पदों पर बंपर भर्ती, जानें योग्यता और सैलरी

यूपी शिक्षक भर्ती पर बड़ी खबर! खत्म हुए पुराने नियम, जानें नया परीक्षा पैटर्न और चयन की पूरी प्रक्रिया

NEET UG 2026: मेडिकल काउंसलिंग में बड़ा बदलाव! अब कॉलेज जाए बिना अपग्रेड होगी सीट, MCC ने जारी किए नए नियम

मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के बड़े फैसले: संतपीठ के कोर्स अब 1 साल के, प्रूफरीडिंग में डिप्लोमा और नए कोर्स मंजूर

वहीं दर्जी (शिपाई) पद के लिए सिलाई या कटिंग का प्रमाणपत्र अथवा मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित प्रशिक्षण जरूरी होगा। कई पदों पर विभागीय ट्रेड या कौशल परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2026 के अनुसार 18 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें : Telangana Police Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए 7,112 पदों पर बंपर भर्ती, जानें योग्यता और सैलरी

आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026

आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार कार्य दिवसों में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच अपना आवेदन निर्धारित कार्यालय में जमा कर सकते हैं। शनिवार, रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।

आवेदन के साथ 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण, अनुभव प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियां जमा करनी होंगी। यदि कोई विवाहित महिला आवेदन करती है तो उसे विवाह पंजीकरण प्रमाणपत्र भी संलग्न करना होगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।

Bmc group d recruitment 2026 115 vacancy 10th pass eligibility

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 30, 2026 | 08:26 PM

Topics:  

  • Career
  • Career News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.