-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Indeed Hiring Lab Report On Work From Home And Hybrid Jobs
भारत में नहीं थम रही Work From Home की डिमांड, Indeed की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
- Written By: अपूर्वा नायक
भारत में नौकरी ढूंढ़ने वाले ऐप इंडीड ने हाल ही में एक रिपोर्ट पेश की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, देश में कोरोना महामारी खत्म होने के बाद भी वर्क फ्रॉम होम नौकरियों की डिमांड तेजी देखी गई है।

वर्क फ्रॉम होम जॉब (सौ. सोशल मीडिया )
Remote Jobs In India: इंडीड हायरिंग लैब ने हाल ही में हायब्रिड और वर्क फ्रॉम होम जॉब को लेकर एक जारी की है। जिसके आधार पर ये जानकारी मिली है कि भारत के फॉर्मल सेक्टर में जून के महीने में एम्पॉलयमेंट जनरेशन का आंकड़ा स्थिर रहा। साथ ही मई के महीने में होने वाली मजबूत बढ़त के बाद जॉब की पोस्टिंग में भी हल्की 0.6 फीसदी की बढ़त हुई है।
इंडीड हायरिंग लैब ने एक रिपोर्ट में कहा है कि सालाना आधार पर 4.8 फीसदी की गिरावट दर्ज करने के बाद भी, नौकरियों की पोस्टिंग अभी भी कोरोना से पहले के स्तर से 80 फीसदी ज्यादा है, जो फॉर्मल रिक्रूटमेंट एक्टिविटी की मजबूती को दर्शाता है।
वर्क फ्रॉम होम की डिमांड तेज
रिपोर्ट के अनुसार, कुछ एम्पॉलयर द्वारा ऑफिस रूटीन में लौटने के प्रयासों के बाद, ‘रिमोट वर्क’ नौकरी चाहने वालों का इंटरेस्ट को आकर्षित कर रहा है। जून महीने में, 8.7 फीसदी नौकरी पोस्टिंग में जॉब डिस्क्रिप्शन में Work From Home या Hybrid Work जैसे कीवर्ड शामिल थे।
सम्बंधित ख़बरें
FCRI Recruitment 2026: फ्लूइड कंट्रोल रिसर्च इंस्टीट्यूट में रिसर्च इंजीनियर के 19 पदों पर भर्ती
BDL Apprentice Recruitment: भारत डायनेमिक्स लिमिटेड में 147 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 6 अगस्त तक करें आवेदन
NCERT CIET Recruitment 2026: बिना लिखित परीक्षा 44 संविदा पदों पर भर्ती, 1 लाख तक मिलेगी सैलरी
AIIMS NORCET 11 Recruitment 2026: नर्सिंग ऑफिसर के 2218 पदों पर भर्ती, 13 अगस्त तक करें आवेदन
रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले साल के मुकाबले में इसमें 1 फीसदी की बढ़त हुई है, लेकिन यह साल 2020 के अपने पीक 11.3 फीसदी से काफी नीचे है। शहरी क्षेत्रों में लंबी यात्राओं, ग्रामीण क्षेत्रों से शहरी या ग्लोबल जॉब तक बढ़ती पहुंच और बेहतर डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण रिमोट वर्क आकर्षक बना हुआ है, जिसे कोरोना ने तेजी से बढ़ावा दिया है।
क्या बोले इंडीड के सीनियर इकोनॉमिस्ट?
इंडीड के एशिया-प्रशांत क्षेत्र के वरिष्ठ अर्थशास्त्री कैलम पिकरिंग ने कहा है कि हर महीने, भारतीय कार्यबल धीरे-धीरे अधिक औपचारिक कार्य व्यवस्थाओं की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि जैसे-जैसे देश में बदलाव आ रहा है, औपचारिक क्षेत्र में रोजगार सृजन देश भर में समग्र रोजगार वृद्धि से आगे निकल जाएगा, यह एक ऐसा रुझान है जो हम पिछले कुछ वर्षों से लगातार देख रहे हैं। पिछले तीन महीनों में लगभग सभी प्रमुख व्यावसायिक श्रेणियों में नौकरी की पोस्टिंग में वृद्धि हुई है।
किस सेक्टर में हुई सबसे ज्यादा बढ़त?
रिपोर्ट में कहा गया है कि कृषि और वानिकी में सबसे अधिक वृद्धि हुई, जो 59 प्रतिशत बढ़ी, इसके बाद 44 प्रतिशत से अधिक वृद्धि के साथ पशु चिकित्सा, 36 प्रतिशत वृद्धि के साथ चिकित्सा और 34 प्रतिशत वृद्धि के साथ सौंदर्य एवं कल्याण का स्थान रहा।
ये भी पढ़ें :- मेडिकल कॉलेजों में 60 हजार से ज्यादा आवेदन, 7 अगस्त को जारी होगी मेरिट लिस्ट
पिछले 3 महीनों में कम्युनिटी एंड सोशल सर्विस और फार्मेसी रोल 2 सेक्टरों में जॉब की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। इन सेक्टरों में यह गिरावट क्रमश: 8.5 फीसदी और 6.8 फीसदी रही। रिपोर्ट के अनुसार, भारत का लेबर मार्केट अभी भी बड़ा और कॉम्पिलिकेटेड बना हुआ है और फॉर्मल सेक्टर देश के उच्च-उत्पादकता वाले रोजगार की ओर बदलाव को दर्शाता है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Indeed hiring lab report on work from home and hybrid jobs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Jul 25, 2026 | 12:42 AMथैंक्यू फ्रेंड्स…देर रात पीएम मोदी ने पोस्ट की नई Reel, युवाओं को सकारात्मक सुझावों के लिए कहा शुक्रिया
Jul 24, 2026 | 11:27 PM‘नशे ने बर्बाद कर दी जिंदगी…’ मुरैना के पोरसा में 19 वर्षीय सर्वेश ने गोली मारकर की खुदकुशी
Jul 24, 2026 | 11:23 PMदिल्ली पहुंचे NCP विधायक रोहित पवार, जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन को दिया समर्थन, सरकार पर साधा निशाना
Jul 24, 2026 | 11:22 PMदुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM2047 तक देश के अग्रणी शहरों में शामिल होगा संभाजीनगर! सिटी ट्रांसफॉर्मेशन यूनिट तय करेगी विकास का नया रोडमैप
Jul 24, 2026 | 11:11 PMIndia Romania Relations: राष्ट्रपति मुर्मु की रोमानिया यात्रा, व्यापार और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
Jul 24, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM














