Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IIT इंदौर ने खोला नौकरियों का पिटारा, 2.5 लाख से ज्यादा वेतन; आज ही भरें फॉर्म

IIT Indore Bharti 2026: IIT इंदौर ने असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसर के 38 पदों पर भर्ती निकाली है। पीएचडी धारकों के लिए 2.59 लाख प्रति माह तक वेतन पाने का यह बेहतरीन अवसर है।

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Jan 02, 2026 | 10:19 AM

जॉब प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ, फ्रीपिक)

Follow Us
Follow Us:

IIT Recruitment 2026: देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान IIT इंदौर में फैकल्टी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। संस्थान ने विभिन्न इंजीनियरिंग और विज्ञान विभागों में 38 रिक्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके लिए योग्य उम्मीदवार 9 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) इंदौर ने शैक्षणिक वर्ष 2026 के लिए फैकल्टी पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्ति की जाएगी। संस्थान ने न केवल आकर्षक वेतन मान की घोषणा की है बल्कि विभिन्न विभागों में विस्तार के लिए अनुभवी और शोध-उन्मुख उम्मीदवारों को आमंत्रित किया है।

किन पदों पर निकली भर्ती

संस्थान ने कुल 38 पदों पर तीन मुख्य श्रेणियों में बांटा है जिसमें असिस्टेंट प्रोफेसर (ग्रेड-1), असिस्टेंट प्रोफेसर (ग्रेड-2) और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती होगी। ये भर्तियां सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, गणित, एस्ट्रोनॉमी, एस्ट्रोफिजिक्स और स्पेस इंजीनियरिंग जैसे महत्वपूर्ण विभागों के लिए की जा रही है। इसके अलावा एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्ति विशेष रुप से स्कूल ऑफ इनोवेशन के लिए होगी।

सम्बंधित ख़बरें

Odisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन

AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

JC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

CCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें

यह भी पढ़ें:- पंजाब में 10वीं-12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका; जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

योग्यता और अनुभव

ग्रेड-2 पद के लिए: संबंधित विषय में पीएचडी के साथ शानदार अकादमिक रिकॉर्ड अनिवार्य है। (अधिकतम आयु: 35 वर्ष)

ग्रेड-1 पद के लिए: पीएचडी के साथ कम से कम 3 साल का टीचिंग या रिसर्च अनुभव होना चाहिए। (अधिकतम आयु: 32 वर्ष)

एसोसिएट प्रोफेसर के लिए: पीएचडी और कम से कम 6 साल का अनुभव जरूरी है, जिसमें 3 साल का अनुभव असिस्टेंट प्रोफेसर के स्तर पर होना चाहिए।

कैसे करें आवदेन

योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 9 जनवरी 2026 शाम 5 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट iiti.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए सबसे पहले पोर्टल पर करियर सेक्शन में जाना होगा। जहां पर उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन कर, शैक्षणिक दस्तावेज और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करनी होगी। इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें। आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।

Iit indore recruitment 2026 high salary know how to apply

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 02, 2026 | 10:19 AM

Topics:  

  • Career News
  • Indore News
  • Job Recruitment

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.