Railway Apprentice Vacancy: नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे में 6,777 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती, 19 अगस्त तक करें आवेदन

NFR Apprentice Recruitment 2026: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने 6,777 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं-आईटीआई और 12वीं पास उम्मीदवार 19 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
NFR Apprentice Recruitment 2026
रेलवे में 6,777 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती (सोर्स-एआई नीर्मित)
Updated on

Railway Recruitment 10th Pass ITI Jobs 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें युवाओं के लिए रेलवे में करियर बनाने का शानदार मौका है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे) ने अप्रेंटिस एक्ट के तहत विभिन्न ट्रेडों में 6,777 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ कर दिए हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को रेलवे की विभिन्न वर्कशाप, डिवीजन और यूनिट्स में प्रशिक्षण दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 20 जूलाई से 20 जूलाई से शुरु हो चुकी है। और इच्छुक उम्मिदवार19 अगस्त कर आवेदन कर शाम 5.30 बजे तक आवेदन कर सकतें हैं।

इस भर्ती में 10 वीं पास और आईटीआई पास योग्य उम्मिदवारों को मौकाी मिलेगा,जबक मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन ट्रेड के लिए 12 वीं विज्ञान वर्ग के साथ निर्धारित योग्यता अनिर्वाय है। उम्मीदवारों का चयन मेरिट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान पहले वर्ष 9,600 रुपये, दूसरे वर्ष 10,560 रुपये और तीसरे वर्ष 11,040 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। रेलवे में अप्रेंटिस के माध्यम से तकनीकी अनुभव प्राप्त करने और भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसर हासिल करने के इच्छुक युवाओं के लिए यह भर्ती एक महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है।

6,777 पदों पर निकली अप्रेंटिस भर्ती

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने विभिन्न डिवीजन, वर्कशॉप और यूनिट्स में कुल 6,777 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें कटिहार (केआईआर) और टिंडारिया (टीडीएच) वर्कशॉप में 1,103, अलीपुरद्वार (एपीडीजे) में 651, रंगिया (आरएनवाई) में 750, लुमडिंग (एलएमजी) में 1,274, तिनसुकिया (टीएसके) में 860, न्यू बोंगईगांव वर्कशॉप (एनबीक्यूएस) और इंजीनियरिंग वर्कशॉप (ईडब्ल्यूएस/बीएनजीएन) में 881, डिब्रूगढ़ वर्कशॉप (डीबीडब्ल्यूएस) में 763 और मुख्यालय (एचक्यू)/मालीगांव - (अकाउंट्स, सिविल इंजीनियरिंग, मेडिकल, पर्सनल, ट्रैक मशीन (टीएमसी), ब्रिज यूनिट्स, एसडब्ल्यूएस/आरएनओ स्टोर्स) में 495 पद शामिल हैं। यह भर्ती अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत प्रशिक्षण के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

19 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

एनएफआर की ओर से जारी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 19 अगस्त 2026 शाम 5:30 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और आवेदन पत्र में सभी जानकारी सही तरीके से भरें।

योग्यता और आयु सीमा

अधिकांश ट्रेडों के लिए उम्मीदवार का कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना और संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से आईटीआई प्रमाणपत्र होना आवश्यक है। मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन ट्रेड (पैथोलॉजी) के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है। न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

मेरिट के आधार पर होगा चयन

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस के जरिए किया जाएगा। इसलिए बेहतर अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को चयन में प्राथमिकता मिलने की संभावना रहेगी।

इतना मिलेगा स्टाइपेंड

चयनित अप्रेंटिस को प्रशिक्षण अवधि के दौरान पहले वर्ष 9,600 रुपये, दूसरे वर्ष 10,560 रुपये और तीसरे वर्ष 11,040 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण रेलवे के विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करेगा, जिससे भविष्य में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

इतना मिलेगा स्टाइपेंड

चयनित अप्रेंटिस को प्रशिक्षण अवधि के दौरान पहले वर्ष 9,600 रुपये, दूसरे वर्ष 10,560 रुपये और तीसरे वर्ष 11,040 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण रेलवे के विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करेगा, जिससे भविष्य में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

आवेदन शुल्क और जरूरी सलाह

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, ईबीसी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

NFR Apprentice Recruitment 2026
7 राज्यों में आधार सुपरवाइजर बनने का सुनहरा मौका, 12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई, ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के सलाह

अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले विस्तृत अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ने और सभी पात्रता शर्तों की पुष्टि करने की सलाह दी गई है। वहीं कैंडिडेट्स को भर्ती और योग्यता और जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की ओर से संबंधित पोस्ट के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेकन करने की सलाह दी जाती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com