भारत के बाहर किन देशों में हैं IIT कैंपस? तंजानिया और UAE में पढ़ाई शुरू, नेपाल समेत 4 देशों से बातचीत

IIT Campuses Abroad: भारत के बाहर तंजानिया और UAE में IIT कैंपस शुरू हो चुके हैं। नेपाल में नया कैंपस प्रस्तावित है, जबकि मिस्र, सऊदी अरब, श्रीलंका और मलेशिया से बातचीत जारी है।
IIT Campuses Abroad
भारत के बाहर किन देशों में हैं IIT कैंपस देखें पूरी लिस्टसोर्स-एआई नीर्मित
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • भारत के बाहर तंजानिया के जंजीबार में IIT मद्रास और UAE के अबू धाबी में IIT दिल्ली के कैंपस शुरू हो चुके हैं।

  • नेपाल में IIT कैंपस स्थापित करने की घोषणा की गई है।

  • मिस्र, सऊदी अरब, श्रीलंका और मलेशिया में कैंपस खोलने को लेकर बातचीत या तैयारी चल रही है।

IIT Foreign Campus List 2026: भारत के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) की पहचान अब देश की सीमाओं से बाहर भी बढ़ रही है। भारतीय तकनीकी शिक्षा को दुनिया तक पहुंचाने के लिए विदेशों में IIT के कैंपस स्थापित किए जा रहे हैं। फिलहाल तंजानिया के जंजीबार और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी में IIT के विदेशी कैंपस शुरू हो चुके हैं।

वहीं, अब नेपाल में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने IIT कैंपस खोलने की घोषणा किया है। इसके अलावा मिस्र, सऊदी अरब, श्रीलंका और मलेशिया जैसे देशों के साथ भी इस दिशा में बातचीत चल रही है। ऐसे में सवाल है कि भारत के बाहर किन देशों में IIT की पढ़ाई हो रही है और कहां कैंपस खोलने की तैयारी है?

तंजानिया में IIT मद्रास का कैंपस

भारत के बाहर पहला IIT कैंपस अफ्रीकी देश तंजानिया के जंजीबार में शुरू हुआ था। इसे IIT मद्रास ने स्थापित किया है। यहां 2023 में पढ़ाई की शुरुआत हुई। इस कैंपस में डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और दूसरे तकनीकी विषयों से जुड़े पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए गए हैं।इसका उद्देश्य अफ्रीका के छात्रों को भारतीय तकनीकी शिक्षा से जोड़ना और दोनों देशों के बीच शिक्षा तथा शोध के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना है।

IIT Campuses Abroad
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन का शेड्यूल जारी, 28 दिसंबर तक करें आवेदन; जानें नए नियम

UAE में IIT दिल्ली का विदेशी कैंपस

तंजानिया के बाद संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में IIT दिल्ली का कैंपस शुरू हुआ। इसकी शुरुआत 2024 में हुई थी। यहां पहले एनर्जी ट्रांजिशन और सस्टेनेबिलिटी से जुड़े MTech प्रोग्राम शुरू किए गए।

इसके बाद कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और एनर्जी इंजीनियरिंग में BTech पाठ्यक्रम भी शुरू हुए। यहां PhD करने का अवसर भी उपलब्ध है। इस कैंपस के जरिए भारतीय और अंतरराष्ट्रीय छात्रों को तकनीकी शिक्षा के नए विकल्प मिल रहे हैं।

नेपाल में खुलेगा IIT का कैंपस

PM नरेंद्र मोदी ने नेपाल में IIT का ऑफशोर कैंपस स्थापित करने में सहयोग देने की घोषणा की है। इसके साथ ही वहां स्टार्टअप इंक्यूबेटर और इनोवेशन हब बनाने में भी भारत मदद करेगा।

इस पहल से नेपाल के छात्रों को अपने देश में ही उच्च स्तरीय तकनीकी शिक्षा और शोध का अवसर मिल सकता है। हालांकि, कैंपस किस शहर में बनेगा, वहां कौन से कोर्स शुरू होंगे और पढ़ाई कब से शुरू होगी, इसकी जानकारी अभी सामने आनी बाकी है।

मिस्र और सऊदी अरब में भी IIT खोलने पर चर्चा

बता दें कि अब भारत दूसरे देशों में भी IIT कैंपस स्थापित करने की संभावनाएं तलाश रहा है। मिस्र और सऊदी अरब के साथ इस संबंध में बातचीत चल रही है। इन देशों में भारतीय तकनीकी संस्थानों की मौजूदगी बढ़ाने को लेकर संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है।

हालांकि, इन दोनों देशों में अभी IIT कैंपस शुरू नहीं हुआ है। यहां किसी भी योजना को अंतिम रूप दिए जाने के बाद ही स्थापना और पढ़ाई से जुड़ी जानकारी सामने आएगी।

श्रीलंका और मलेशिया में भी कैंपस की तैयारी

श्रीलंका और मलेशिया के साथ भी भारत की ओर से IIT कैंपस खोलने को लेकर बातचीत की जा रही है। इसका उद्देश्य इन देशों में भारतीय तकनीकी शिक्षा का विस्तार करना और छात्रों को उच्च शिक्षा के नए अवसर देना है।

फिलहाल इन देशों में कैंपस शुरू होने की घोषणा नहीं हुई है। इसलिए इन्हें प्रस्तावित या बातचीत के स्तर पर चल रही योजनाओं के तौर पर ही देखा जाना चाहिए

IIT Campuses Abroad
RRB NTPC Application Status 2026: आपका फॉर्म पास हुआ या रिजेक्ट? रेलवे ने जारी किया स्टेटस, ऐसे करें चेक

किन देशों में शुरू हो चुके हैं IIT कैंपस?

भारत के बाहर IIT की मौजूदगी को फिलहाल इस तरह समझ सकते हैं:

तंजानिया: जंजीबार में IIT मद्रास का कैंपस शुरू हो चुका है।

UAE: अबू धाबी में IIT दिल्ली का कैंपस संचालित है।

नेपाल: IIT कैंपस स्थापित करने की घोषणा हुई है।

मिस्र और सऊदी अरब: कैंपस खोलने को लेकर बातचीत चल रही है।

श्रीलंका और मलेशिया: IIT कैंपस स्थापित करने की संभावनाओं पर चर्चा जारी है।

इस तरह विदेश में IIT का विस्तार धीरे-धीरे हो रहा है। तंजानिया और UAE में पढ़ाई शुरू हो चुकी है, जबकि नेपाल सहित दूसरे देशों में आगे की योजनाओं पर काम किया जा रहा है।