IIT BHU Recruitment 2026: 55 गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती, 24 सितंबर तक करें आवेदन

IIT BHU Vacancy : IIT BHU ने 55 गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। उम्मीदवार 24 सितंबर 2026 तक SAMARTH पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
IIT BHU has started recruitment for 55 non-teaching posts.
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान(फोटो - गूगल इमेज)
Published on
Updated on

IIT BHU Jobs : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT BHU), वाराणसी ने गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत प्रशासनिक, तकनीकी, पुस्तकालय, इंजीनियरिंग और राजभाषा कैडर में कुल 55 पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन 25 अगस्त 2026 से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक SAMARTH पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती में जूनियर सुपरिटेंडेंट के 21, जूनियर तकनीशियन ग्रुप-I के 4, ग्रुप-II के 11, ग्रुप-III के 3, ग्रुप-IV के 4 और ग्रुप-V के 4 पद शामिल हैं। इसके अलावा जूनियर लाइब्रेरी असिस्टेंट के 2, सहायक अभियंता के 2, जूनियर इंजीनियर के 3 और कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी का एक पद है। अलग-अलग पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 से 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है।

अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यता

जूनियर सुपरिटेंडेंट पद के लिए 55 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक डिग्री और संबंधित कार्य का अनुभव जरूरी है। उम्मीदवार को एमएस वर्ड, एक्सेल और पावरपॉइंट की जानकारी भी होनी चाहिए। जूनियर तकनीशियन पदों के लिए संबंधित विषय में इंजीनियरिंग या विज्ञान की डिग्री मांगी गई है।

डिप्लोमा धारकों के लिए पद के अनुसार अनुभव भी जरूरी है। जूनियर लाइब्रेरी असिस्टेंट के लिए लाइब्रेरी एवं सूचना विज्ञान में डिग्री या डिप्लोमा चाहिए। सहायक अभियंता और जूनियर इंजीनियर पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग योग्यता के साथ अनुभव मांगा गया है।

कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी के लिए हिंदी में स्नातक डिग्री और हिंदी-अंग्रेजी अनुवाद में तीन साल का अनुभव जरूरी है। आवेदन शुल्क की बात करें तो ग्रुप-B पदों के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये और ग्रुप-C पदों के लिए 250 रुपये शुल्क देना होगा। एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी महिला उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है।

परीक्षा, चयन और आवेदन प्रक्रिया

IIT BHU उम्मीदवारों के चयन के लिए जरूरत के अनुसार स्क्रीनिंग टेस्ट, लिखित परीक्षा, प्रस्तुति, समूह चर्चा या व्यक्तिगत साक्षात्कार आयोजित कर सकता है। उम्मीदवारों की योग्यता, अनुभव और प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जाएगा। संस्थान जरूरत पड़ने पर नियमित पद के बजाय संविदा के आधार पर भी नियुक्ति कर सकता है।

उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता और अनुभव आवेदन की अंतिम तारीख तक पूरा होना चाहिए। आवेदन करने के लिए सबसे पहले IIT BHU की आधिकारिक वेबसाइट iitbhu.ac.in पर जाकर SAMARTH पोर्टल के भर्ती लिंक पर जाना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी।

जरूरी दस्तावेज अपलोड करने और निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारियां अच्छी तरह जांच लें और आवेदन की कॉपी सुरक्षित रखें।

IIT BHU has started recruitment for 55 non-teaching posts.
India Post GDS Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए ग्रामीण डाक सेवक भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com