IIM Bodh Gaya Recruitment 2026: नॉन-फैकल्टी के 15 पदों पर आवेदन शुरू, 2 लाख रुपये से ज्यादा सैलरी का मौका

IIM Bodh Gaya Recruitment : आईआईएम बोधगया ने नॉन-फैकल्टी के 15 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 23 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
IIM Bodh Gaya has invited applications for 15 non-faculty posts with salaries of up to Rs 2.09 lakh per month.
आईआईएम बोधगया (फोटो - गूगल इमेज)
Published on
Updated on

IIM Jobs 2026 : भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) बोधगया ने नॉन-फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। संस्थान ने कुल 15 रिक्त पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। भर्ती प्रक्रिया 3 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 23 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती प्रशासन, इंजीनियरिंग, वित्त, आईटी, कानूनी और स्वास्थ्य सेवाओं सहित विभिन्न विभागों के लिए की जा रही है। प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक शानदार अवसर माना जा रहा है।

आईआईएम बोधगया ने 15 पदों पर भर्ती निकाली

भर्ती के तहत एस्टेट सह परियोजना अधिकारी, कार्यकारी अभियंता, प्रशासनिक अधिकारी, वित्त एवं लेखा अधिकारी, कानूनी अधिकारी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, सहायक छात्र परामर्शदाता, आईटी एवं कंप्यूटर सहायक, जूनियर सहायक, महिला नर्सिंग स्टाफ, प्रशासनिक कार्यकारी और कार्यालय सहायक समेत कुल 15 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित पद के अनुसार बीई/बीटेक, एमबीए, सीए, एमकॉम, एलएलबी, मनोविज्ञान में मास्टर डिग्री, ग्रेजुएशन, बीबीए, बीसीए, नर्सिंग या अन्य निर्धारित शैक्षणिक योग्यताएं होनी चाहिए। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव और आवश्यक कौशल भी अनिवार्य रखे गए हैं। पदों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा 30 से 55 वर्ष तक निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

उम्मीदवारों का चयन कई प्रक्रिया के तहत होगा

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा, व्यक्तिगत साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 35,400 रुपये से 2,09,200 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।

इसके साथ ही अन्य सरकारी भत्तों और सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार आईआईएम बोधगया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले भर्ती अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और निर्धारित अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com