मिट्टी से है लगाव तो बनाएं सॉइल साइंस में करियर, नौकरियों की होगी भरमार; बस करें ये काम
मिट्टी और पानी के बीच अनमोल संबंध पर केंद्रित सॉइल साइंस हमारी कृषि प्रणाली की नींव है। इस क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने से आप मिट्टी की खासियत जानने और इसके बारे में शोध करने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
मिट्टी से है लगाव तो बनाएं सॉइल साइंस में करिअर (सांकेतिक तस्वीर)
नवभारत डेस्क: मिट्टी और पानी के बीच अनमोल संबंध पर केंद्रित सॉइल साइंस हमारी कृषि प्रणाली की नींव है। इस क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने से आप मिट्टी की खासियत जानने और इसके बारे में शोध करने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। सॉइल साइंस के अंतर्गत सॉयल के फॉरमेशन, क्लासिफिकेशन, मैपिंग और इसके फिजिकल, केमिकल और बायोलॉजिकल प्रॉपर्टीज का अध्ययन किया जाता है।
इस विषय में यह समझाया जाता है कि मिट्टी कैसी है, उस पर कौन सी फसल अच्छी उग सकती है, उसे किस तरह के ट्रीटमेंट की आवश्यकता है, क्या इसे खेती के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है या यह फॉरेस्ट्री में उपयोगी हो सकती है।
सॉइल साइंस का महत्व
सॉइल साइंस मिट्टी के संरक्षण से जुड़ा एक महत्वपूर्ण विज्ञान है। इसमें मिट्टी के कटाव को नियंत्रित करने, मिट्टी के दोषों को दूर करने और भूमि की उर्वरता को बनाए रखने और बढ़ाने के तरीकों का अध्ययन किया जाता है। खाद और उर्वरकों का सही उपयोग, उचित फसल चक्र और वानिकी जैसे विषय भी इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण हैं। आज के समय में सॉइल साइंस के वैज्ञानिक और विशेषज्ञ कृषि योग्य भूमि को संरक्षित करने के लिए बड़े पैमाने पर काम कर रहे हैं, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि और पर्यावरण का संरक्षण किया जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: सोच में बदलाव से ही बेरोजगारी का निदान, आखिर क्यों कुर्सी-मेज की नौकरी ही ढूंढ रहे युवा?
अब कोचिंग से मिलेगा छुटकारा, ‘डमी स्कूलों’ की खुलेगी पोल, सरकार ने बनाई 11 सदस्यीय टीम
Civil Services Day: स्टडी प्लान से ही मिलेगी सफलता, बनना चाहते है सिविल सेवा अधिकारी तो इन बातों पर करें फोकस
Career In Drone Technology: ड्रोन टेक्नोलॉजी में बनाएं करियर, हो जाएंगे मालामाल, यहां जानें कोर्स से जुड़ी पूरी डिटेल्स
क्या होनी चाहिए योग्यता
यदि आप सॉइल साइंस में करिअर बनाने का मन बना रहे हैं, तो सबसे पहले आपको 12वीं कक्षा के बाद बीएससी (सॉइल साइंस / एग्रीकल्चर) में प्रवेश लेना होगा। इसके बाद, आप एग्रोनॉमी, एग्रीकल्चरल केमिस्ट्री, एग्रीकल्चर एक्सटेंशन, एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स, एग्रीकल्चरल बॉटनी, फॉरेस्ट्री या एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद, आप सॉइल साइंस में मास्टर डिग्री हासिल कर सकते हैं और फिर पीएचडी और शोध कार्य में भी अपनी विशेषज्ञता बढ़ा सकते हैं।
प्रमुख संस्थान
सॉइल साइंस में शिक्षा प्राप्त करने के लिए भारत में कई प्रमुख संस्थान हैं:
- भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सॉइल साइंस, भोपाल
- हिमाचल प्रदेश एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, पालमपुर
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सॉइल एंड वाटर कंजर्वेशन, देहरादून
- कलकत्ता विश्वविद्यालय, कोलकाता
करियर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें!
यहां मिलेंगे मौके
सॉइल साइंस में अध्ययन करने के बाद कई तरह के करियर विकल्प उपलब्ध हैं। आप सॉइल साइंटिस्ट, सॉइल कंजर्वेशनिस्ट, एनालिस्ट, सॉइल सर्वेक्षक, डेवलपमेंट कंसल्टेंट, प्रोफेसर, सॉयल पेडोलॉजिस्ट, इकोलॉजिस्ट, हाइड्रोलॉजिस्ट, जियोलॉजिस्ट, एनवायर्नमेंटल साइंटिस्ट, सॉइल कंजर्वेशन टेक्निशियन, सॉइल लेबोरेटरी टेक्निशियन आदि के रूप में कार्य कर सकते हैं। इसके अलावा, सॉइल एंड फर्टिलाइजर टेस्टिंग लेबोरेटरी, मृदा उत्पादकता, एग्रीकल्चर जैसे क्षेत्रों में भी आपको काम करने के अवसर मिल सकते हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त कर आप कॉलेज और विश्वविद्यालयों में अध्यापन कार्य भी कर सकते हैं।
इस प्रकार, यदि आपको मिट्टी और उसके संरक्षण से गहरी रुचि है, तो सॉइल साइंस एक बेहतरीन करियर विकल्प हो सकता है, जो न सिर्फ आपको एक स्थिर और सम्मानजनक करियर प्रदान करता है, बल्कि पर्यावरण और कृषि प्रणाली को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।
