भारत पाकिस्तान टेंशन के बीच टल गई चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की एग्जाम, ICAI ने दी इस बात की जानकारी
भारत और पाकिस्तान के बीच जंग के हालात छिड़ गए हैं, जिसके कारण देश में सुरक्षा के लिए कई कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसे में आईसीएआई ने मई 2025 में होने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की परीक्षा का शेड्यूल आगे बढ़ा दिया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
आईसीएआई (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर सिर्फ सीमावर्ती इलाकों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसका असर अब भारत के एजुकेशन सेक्टर पर भी दिख रहा है। कुछ दिनों पहले ही भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पहलगाम हमले का जवाब दिया है। इस ऑपरेशन के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण माहौल है। इसी सिलसिले में
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया यानी आईसीएआई ने मई 2025 में होने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंट्स यानी सीए की बची हुई एग्जाम को कुछ समय के लिए टाल दिया है। आईसीएआई के द्वारा ये कदम छात्रों की सुरक्षा और उनकी मानसिक स्थिति को देखते हुए लिया गया है।
जिन एग्जाम को टाला गया है उसमें फाइनल, इंटरमीडिएट और इंटरनेशनल टैक्सेशन जैसे जरूरी पेपर शामिल हैं। आईसीएआई ने साफ किया है कि वर्तमान में असुरक्षित माहौल में एग्जाम करना सही नहीं होगा और नई तारीखों का ऐलान हालात सामान्य होने के बाद ही किया जाएगा।
9 से 14 मई तक सभी एग्जाम टाली
आईसीएआई के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सीए फाइनल, पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स यानी आईएनटीटी एटी और इंटरमीडिएट जैसी एग्जाम, जो 9 मई से 14 मई 2025 के बीच में आयोजित होने वाली थी, जो फिलहाल नहीं होगी।
सम्बंधित ख़बरें
DSSSB Exam Schedule 2026 जारी, कोर्ट अटेंडेंट से MTS तक कई भर्ती परीक्षाओं की तारीखें घोषित
RRB Grade 3 Result: रेलवे भर्ती बोर्ड ने 6055 पदों के लिए टेक्नीशियन ग्रेड 3 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी किया
UP B.Ed प्रवेश परीक्षा कल, 68 केंद्रों पर 30 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे एग्जाम; जानें ये जरूरी गाइडलाइन
CUET परीक्षा में तकनीकी खराबी के बाद NTA ने मांगी माफी, जारी किया नया शेड्यूल, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
ऑफिशियल अनाउंसमेंट में बदलाव
आईसीएआई ने अपनी 13 जनवरी 2025 की घोषणा में बदलाव करते हुए साफ किया है कि मौजूदा हालात को देखते हुए ये फैसला लेना जरूरी था। नई एग्जाम डेट की घोषणा बाद में की जाएगी। उम्मीदवारों को आईएसीएआई की ऑफिशियल वेबसाइट www.icai.org पर नजर बनाए रखने के लिए कहा गया है।
स्टूडेंट्स के लिए सुरक्षा
आईसीएआई ने स्टूडेंट्स से अपील की है कि वे इस मुश्किल समय में घबराएं नहीं और किसी भी तरह की अफवाहों से बचें। साथ ही आईएसीएआई ने ये भी कहा कि ये फैसला पूरी तरह छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
