IB में जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर के लिए 394 पदों पर भर्ती, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन
IB Junior Intelligence Officer Recruitment 2025: भारत के खूफिया विभाग में काम करने का मौका चाहते हैं तो जूनियर ऑफिसर के लिए 394 पद पर भर्ती निकली है। जिसके लिए आवेदन की अंतिम तारीख 14 सितंबर है।
- Written By: प्रीति शर्मा
IB में जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर भर्ती 2025
IB Junior Intelligence Officer Recruitment: इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-II भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है। अगर आप इस पद पर भर्ती देख रहे हैं तो अभी भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है और अधिकतम आयु 27 वर्ष है।
इंटेलिजेंस ब्यूरो में जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर पद पर उम्मीदवार 14 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए फिलहाल परीक्षा की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 650 रुपए देना होगा। इसके अलावा एससी, एसटी और महिला वर्ग के लिए 550 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
इन चरणों में होगा उम्मीदवार को चयन
आईबी में जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-II भर्ती 2025 के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी जो 100 अंकों की रहेगी। इसके अलावा स्किल टेस्ट और इंटरव्यू टेस्ट होगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के अलावा मेडिकल एग्जामिनेशन भी लिया जाएगा। आईबी ने कुल 394 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है जो देश की सेवा करना चाहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
UPPSC ने UP PET और असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई बड़ी भर्ती परीक्षाओं की तारीखें जारी की, देखें पूरी लिस्ट
NCL Recruitment 2026: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में 259 पदों पर भर्ती, 5 अगस्त तक करें आवेदन
Nalanda University Recruitment: नालंदा विश्वविद्यालय में नॉन-टीचिंग के 9 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया
MPESB Group 2 Recruitment 2026: 2106 पदों पर भर्ती, पटवारी समेत कई विभागों में आवेदन शुरू
आवदेन के लिए योग्यता
आईबी में जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर साइंस एल्पीकेशन में इंजीनियरिंग डिप्लोमा प्राप्त आदि उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। किसी सरकारी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिग्री भी स्वीकार की जाती है।
यह भी पढ़ें:- रेलवे में पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, यहां जानें आवेदन का तरीका
आईबी में जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन स्तर 4 के अनुसार दिया जाएगा जो 25500 से 81100 रुपए प्रतिमाह होगा। इसके अलावा अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होमपेज पर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-II रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
- एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई जानकारी को दर्ज करें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- अंत में आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
