HPCL Apprentice Recruitment: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए 358 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, ₹25,000 स्टाइपेंड
HPCL Apprentice : हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने 358 ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी (इंजीनियरिंग) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक।
- Written By: हितेश तिवारी
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (फोटो - गूगल इमेज)
HPCL Jobs : हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने वर्ष 2026-27 के लिए ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी (इंजीनियरिंग) भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सार्वजनिक क्षेत्र की इस प्रमुख तेल एवं गैस कंपनी ने कुल 358 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है।
इस भर्ती के तहत सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में स्नातक करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 से शुरू होगी और इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
भर्ती के तहत महाराष्ट्र में सबसे अधिक 64 पद, उत्तर प्रदेश में 37 और गुजरात में 32 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, दिल्ली, बिहार, पंजाब समेत देश के विभिन्न राज्यों में भी नियुक्तियां की जाएंगी।
सम्बंधित ख़बरें
8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
IIT Dhanbad Recruitment 2026: जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट के पदों पर निकली भर्ती, 6 अगस्त तक करें आवेदन
ONGC GET Recruitment 2026: ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी, 17 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
UIDAI Aadhaar Recruitment 2026: आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर के 419 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
HPCL ने 358 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। सामान्य और ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 50 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं।
उम्मीदवार की आयु 31 जुलाई 2026 को 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। इस भर्ती की खास बात यह है कि किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी।
उम्मीदवारों का चयन इंजीनियरिंग डिग्री में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट से किया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन, अंतिम मेरिट सूची, एनएटीएस पोर्टल पर अप्रेंटिस अनुबंध, मेडिकल फिटनेस और पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें : IIT Dhanbad Recruitment 2026: जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट के पदों पर निकली भर्ती, 6 अगस्त तक करें आवेदन
आवेदन 15 से 31 जुलाई 2026 तक होंगे
चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ₹25,000 स्टाइपेंड मिलेगा। इसमें ₹20,500 एचपीसीएल की ओर से और ₹4,500 भारत सरकार की ओर से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से दिए जाएंगे।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 15 जुलाई से एचपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। इसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और यदि लागू हो तो आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
आवेदन सफलतापूर्वक जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखना चाहिए। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए यह देश की प्रतिष्ठित सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी में प्रशिक्षण प्राप्त करने और भविष्य में बेहतर करियर बनाने का एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।
