HP Police Constable Recruitment 2026: अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, उम्र में 5 साल की छूट; आवेदन की तारीख बढ़ी

HPPSC Recruitment : हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती में होमगार्ड अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में 5 साल की एकमुश्त छूट दी गई है। आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 5 सितंबर 2026 कर दी गई है।
Home Guard candidates have received a five-year upper-age relaxation in HP Police Constable Recruitment.
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती(फोटो - गूगल इमेज)
Published on
Updated on

HPPSC Police Constable Vacancy : हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती की तैयारी कर रहे होमगार्ड अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने होमगार्ड उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में 5 साल की एकमुश्त छूट देने का फैसला किया है। आयोग ने 21 अगस्त 2026 को जारी शुद्धि-पत्र के जरिए इसकी जानकारी दी है।

आयु सीमा में छूट के साथ भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख भी बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक उम्मीदवार 5 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन लिंक निष्क्रिय कर दिया जाएगा। यह छूट पुलिस कांस्टेबल पुरुष और महिला पदों के लिए जारी संबंधित भर्ती विज्ञापनों के तहत लागू होगी।

होमगार्ड अभ्यर्थियों को 5 साल की छूट

यह फैसला हिमाचल प्रदेश सरकार के गृह विभाग की ओर से 20 अगस्त 2026 को जारी आदेश के आधार पर लिया गया है। पुलिस कांस्टेबल भर्ती के इस अभियान के जरिए कुल 734 पद भरे जाने हैं। इनमें 491 पद पुरुष कांस्टेबल और 243 पद महिला कांस्टेबल के लिए हैं।

होमगार्ड अभ्यर्थियों को दी गई आयु सीमा में छूट का लाभ लेने के लिए उन्हें भर्ती की अन्य पात्रता शर्तों को भी पूरा करना होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि उम्र में छूट के अलावा भर्ती से जुड़े बाकी नियम और शर्तें पहले जारी विज्ञापन के अनुसार ही लागू रहेंगी।

अंतिम तारीख बढ़कर 5 सितंबर 2026 हुई

जिन उम्मीदवारों ने पहले ही इस भर्ती के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है। नए पात्र उम्मीदवार अब बढ़ी हुई समयसीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले HPPSC की ओर से जारी शुद्धि-पत्र और मूल भर्ती विज्ञापन में दी गई पात्रता, आयु सीमा और अन्य शर्तों को अच्छी तरह जांच लें। आवेदन की अंतिम तारीख 5 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे है, इसलिए अंतिम समय में वेबसाइट पर तकनीकी परेशानी से बचने के लिए उम्मीदवार समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Home Guard candidates have received a five-year upper-age relaxation in HP Police Constable Recruitment.
UP Anganwadi Bharti 2026: झांसी में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 223 पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाएं करें आवेदन
Navbharat Live
navbharatlive.com