Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हिमाचल बोर्ड 12वीं कक्षा में ऊना की महक ने किया टॉप, कुल 83.16 फीसदी स्टूडेंट पास

हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा में 83.16 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं। इसमें ऊना की महक ने टॉप किया है।

  • By यतीश श्रीवास्तव
Updated On: May 17, 2025 | 06:00 PM

हिमाचल बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट आउट

Follow Us
Close
Follow Us:
हिमाचल प्रदेश 12वीं बोर्ड रिजल्ट: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। ऊना की महक ने प्रदेश में टॉप किया है। इसके साथ ही कुल 83.16 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा का परिणाम जारी किया गया है।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ओवर ऑल मेरिट सूची में 75 स्थानों में मेधावी अव्वल रहे हैं। इस बार भी छात्राएं ही आगे रही हैं। 61 स्थानों पर छात्राओं तो 14 स्थानों पर छात्रों ने परचम लहराया है। ऊना की महक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है।

ऐसे चेक करें परिणाम

  • पहले HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
  • होमपेज पर “HPBOSE 12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने लॉगिन पेज पर रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर सब्मिट करें।
  • आपका परिणाम आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • इसे चेक करें और डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

कुल परीक्षा परिणा 83.16 फीसदी रहा

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष एवं उपायुक्त हेमराज बैरवा ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया है। शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा भी मौजूद थे। परीक्षा में कुल 86,373 विद्यार्थी शामिल हुए थे जबकि  71591 परीक्षार्थी पास हुए हैं। वहीं 5847 स्टूडेंट की कंपार्टमेंट आई है। जबकि 8581 परीक्षार्थी फेल हो गए हैं। कुल परीक्षा परिणाम 83.16 फीसद रहा।

ये रहे 12वीं के टॉपर्स, लड़कियां अव्वल

हिमाचल बोर्ड 12वीं कक्षा में लड़कियों ने परचम लहराया है। ऊना जिला की छात्रा महक ने 486 अंक प्राप्त करते हुए 97.2% के साथ प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है। ओवरऑल मेरिट में वह शीर्ष स्थान पर रही हैं। इसके साथ ही
कांगड़ा जिला की अंकिता ने आर्ट्स में 483 अंकों हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है। कांगड़ा जिला की ही पायल शर्मा ने कॉमर्स वर्ग में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 500 में से 482 अंक प्राप्त किए हैं।

हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा का परिणाम घोषित, 92.49 प्रतिशत पास, पहले स्थान पर चार स्टूडेंट

फेल हुए छात्र कंपार्टमेंट देकर पास हो सकेंगे

12वीं कक्षा में फेल होने वाले छात्र निराश न हों। उनके पास कंपार्टमेेंट परीक्षा देकर पास होने का अवसर है। बोर्ड की ओर से कंपार्टमेंट के लिए आवेदन मांगा जाएगा। एक महीने में इसकी परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा जिसका अतिरिक्त शुल्क देय होगा।

सम्बंधित ख़बरें

हिमाचल का वो चमत्कारी धाम, जहां बदल जाता है भाग्य और टूटकर फिर जुड़ जाता है शिवलिंग

राजस्थान के युवाओं के लिए खुशखबरी! कृषि विभाग में सरकारी अफसर बनने का मौका, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

एमपी सहकारी बैंक में निकली 313 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएशन पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका

मध्य प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 4 हजार से ज्यादा पद खाली, इस तरह करें आवेदन

Himachal pradesh board 12th result 2025 out see the toppers list

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 17, 2025 | 06:00 PM

Topics:  

  • Board Exam Result
  • Career News
  • Himachal Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.