फाइनेंस सेक्टर में छात्रों को कुशल बनाएगी गोवा सरकार, NSE से मिलाया हाथ; जानें किसे मिलेगा लाभ
Skill Development: उत्तराखंड, मेघालय, छत्तीसगढ़ और असम के बाद गोवा पांचवां राज्य है जो इस तरह के कार्यक्रम में एनएसई के साथ साझेदारी कर रहा है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
छात्रों के लिए वित्तीय क्षेत्र कौशल विकास कार्यक्रम की खातिर गोवा सरकार और एनएसई ने हाथ मिलाया
पणजी: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) और गोवा सरकार ने बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (बीएफएसआई) क्षेत्र में युवाओं को कुशल बनाने के उद्देश्य से छात्र कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने के लिए हाथ मिलाया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी है। अधिकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को यहां सरकार और एनएसई के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
उन्होंने बताया कि उत्तराखंड, मेघालय, छत्तीसगढ़ और असम के बाद गोवा पांचवां राज्य है जो इस तरह के कार्यक्रम में एनएसई के साथ साझेदारी कर रहा है। अधिकारी ने बताया कि उच्च शिक्षा निदेशालय के निदेशक भूषण के. सावरकर और एनएसई के मुख्य व्यवसाय विकास अधिकारी श्रीराम कृष्णन ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की उपस्थिति में राजकीय कला, विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय, सैंक्वेलिम में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
क्या है इसका उद्देश्य?
उन्होंने कहा कि छात्र कौशल कार्यक्रम दो स्तरों पर आयोजित किया जाएगा। पहले स्तर में 20 घंटे का प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जिसके पूरा होने पर छात्रों को बीएफएसआई में फाउंडेशन कोर्स का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे विद्यार्थियों को आवश्यक वित्तीय प्रबंधन कौशल प्राप्त होगा तथा व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास सुनिश्चित होगा।
सम्बंधित ख़बरें
FCRI Recruitment 2026: फ्लूइड कंट्रोल रिसर्च इंस्टीट्यूट में रिसर्च इंजीनियर के 19 पदों पर भर्ती
BDL Apprentice Recruitment: भारत डायनेमिक्स लिमिटेड में 147 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 6 अगस्त तक करें आवेदन
NCERT CIET Recruitment 2026: बिना लिखित परीक्षा 44 संविदा पदों पर भर्ती, 1 लाख तक मिलेगी सैलरी
AIIMS NORCET 11 Recruitment 2026: नर्सिंग ऑफिसर के 2218 पदों पर भर्ती, 13 अगस्त तक करें आवेदन
अधिकारी ने आगे बताया कि दूसरे स्तर में 30 घंटे का उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल है, जिसे छात्रों को एनआईएसएम नियामक परीक्षा के लिए तैयार करने की खातिर डिज़ाइन किया गया है। सफल उम्मीदवारों को राष्ट्रव्यापी उद्योग-मान्यता प्राप्त प्रमाणन प्राप्त होगा, जिससे पूंजी बाजार में उनकी नौकरी की संभावनाएं बढ़ेंगी।
करियर से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
महाराष्ट्र सरकार भी चला रही कार्यक्रम
राज्य सरकार के कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार विभाग और व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय की ओर से 17 फरवरी को पुणे स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, औंध में आयोजित ‘प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम’ अर्थात ‘ट्रेन द टीचर्स’ कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा के हाथों से किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री माननीय देवेंद्र फडणवीस ने वीडियो संदेश के माध्यम से शुभकामनाएं दीं। इसी तरह, उपमुख्यमंत्री अजित पवार का संदेश मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने सभी को पढ़कर सुनाया।
