DRDO Internship 2026: इंजीनियरिंग छात्रों की खुली किस्मत! डीआरडीओ में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका
DRDO: इंजीनियरिंग छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस इंटर्नशिप के तहत स्टाइपेंड के साथ इंटर्नशिप का मौका दिया जा रहा है जिससे रिसर्च और डिफेंस सेक्टर में काम करने का प्रैक्टिकल अनुभव मिलेगा।
- Written By: प्रीति शर्मा
डीआरडीओ (सौ.सोशल मीडिया)
DRDO Paid Internship 2026: अगर आप डिफेंस और टेक्नोलॉजी और रिसर्च में रुचि रखते हैं तो रक्षा मंत्रालय के अधीन डीआरडीओ के साथ जुड़ने का सुनहरा मौका है। दिल्ली स्थित SSPL ने विभिन्न विषयों के छात्रों से पेड़ इंटर्नशिप के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 14 जनवरी 2026 है।
देश की सुरक्षा और तकनीक को मजबूर करने वाले संस्थान रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने युवाओं के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं। दिल्ली की प्रतिष्ठित सॉलिड स्टेट फिजिक्स प्रयोगशाला ने 52 पदों पर इंटर्नशिप के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह मौका उन छात्रों के लिए अच्छा है जो थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल रिसर्च का अनुभव लेना चाहते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन
यह इंटर्नशिप मुख्य रूप से साइंस और इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के छात्रों के लिए है। अगर आपके पास वर्तमान में BE/BTech या MSc/MTech तो आप आवेदन के योग्य हैं। इसके अलावा इस इंटर्नशिप में फिजिक्स, केमिस्ट्री, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, मटेरियल साइंस, क्वांटम टेक्नोलॉजी, लेजर ऑप्टिक्स, सेमीकंडक्टर डिवाइस, IT और कंप्यूटर साइंस (CSE) के छात्र इसमें हिस्सा ले सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IAF Recruitment 2026: एयरमैन ग्रुप ‘Y’ मेडिकल असिस्टेंट और अग्निवीर वायु भर्ती शुरू, 26 जुलाई तक करें आवेदन
WCL Recruitment: वेस्टर्न कोलफील्ड्स में 444 पदों पर भर्ती, CBT के जरिए होगा चयन, जल्द जारी होगी नोटिफिकेशन
CSIR CMERI Technician Recruitment 2026: 27 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, 10वीं-ITI पास करें आवेदन
NIOS Recruitment 2026: 34 ग्रुप A, B और C पदों पर भर्ती, बिना आवेदन शुल्क ऐसे करें आवेदन
इंटर्नशिप की अवधि
इस प्रोग्राम के तहत कुल 52 इंटर्न्स का चयन किया जाएगा। इंटर्नशिप की अवधि कम से कम 4 हफ्ते और अधिकतम 6 महीने तक होगी। पूरी इंटर्नशिप सफलतापूर्वक करने वाले छात्रों को कुल 30000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:- हरियाणा के युवाओं के लिए 2026 का सबसे बड़ा तोहफा! पुलिस विभाग में 5500 पदों पर निकली भर्ती
आवेदन की प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। जिसके लिए आधिकारिक फॉर्म भरना होगा। जिसके बाद इसे अपलोड करें और अंतिम तारीख से पहले जमा करें।
फॉर्म लिंक
आवेदन करने के लिए आधिकारिक गूगल फॉर्म लिंक (https://forms.gle/yMLPLTtWz4Jid6Da8) पर जाएं।
जरूरी दस्तावेज
आवेदन के साथ आपको अपने कॉलेज या यूनिवर्सिटी का रिकमेंडेशन लेटर (Recommendation Letter) अपलोड करना अनिवार्य है।
अंतिम तिथि
इस इंटर्नशिप के लिए छात्र अंतिम समय से पहले आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 14 जनवरी 2026 है।
डीआरडीओ जैसे संस्थान में इंटर्नशिप न केवल आपके सीवी को मजबूत करेगी बल्कि यह भविष्य में रक्षा क्षेत्र में करियर बनाने के लिए एक मजबूत आधार तैयार करेगी।
