GATE 2027: IIT मद्रास ने जारी किया नया सिलेबस, अब 6 दिनों तक चलेगी परीक्षा; 27 अगस्त से आवेदन शुरू

GATE Registration: आईआईटी मद्रास ने GATE 2027 के शेड्यूल में बदलाव किया है। अब परीक्षा 4 की जगह 6 दिन (6-21 फरवरी) चलेगी। ऑनलाइन आवेदन 27 अगस्त से शुरू होंगे और लेट फीस के साथ 5 अक्टूबर तक भरे जाएंगे।
gate 2027 schedule iit madras registration dates syllabus update
आइआइटी मदराससोर्स- सोशल मीडिया
Updated on

GATE 2027 Exam Schedule Update: इंजीनियरिंग और साइंस के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है। आईआईटी मद्रास ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027 के आधिकारिक शेड्यूल में महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की है। यदि आप भी इस प्रतिष्ठित परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आवेदन की तारीखों से लेकर परीक्षा के दिनों तक हुई इन तब्दीलियों को समझना आपके लिए बेहद जरूरी है।

आवेदन प्रक्रिया की नई तारीखें

आईआईटी मद्रास द्वारा जारी नए अपडेट के अनुसार, GATE 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अब 27 अगस्त से शुरू होने जा रही है। पहले की तुलना में छात्रों को रजिस्ट्रेशन के लिए अब अतिरिक्त समय दिया गया है।

बिना विलंब शुल्क के नियमित पंजीकरण की अंतिम तिथि, जो पहले 21 सितंबर थी, उसे बढ़ाकर अब 27 सितंबर 2026 कर दिया गया है। इसके अलावा, यदि कोई छात्र निर्धारित समय में फॉर्म नहीं भर पाता है, तो वह लेट फीस के साथ 5 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेगा, जिसकी पहली समय सीमा 30 सितंबर तय की गई थी।

gate 2027 schedule iit madras registration dates syllabus update
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

6 दिनों तक चलेगा परीक्षा का महाकुंभ

इस बार गेट परीक्षा के आयोजन के तरीके में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। संस्थान ने स्पष्ट किया है कि GATE 2027 की परीक्षा अब केवल चार दिनों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसे बढ़ाकर 6 दिन कर दिया गया है।

परीक्षा की नई तिथियां 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027 तय की गई हैं। परीक्षा के शहरों के आवंटन की जानकारी उम्मीदवारों को 4 जनवरी 2027 को दी जाएगी, जिससे उन्हें अपनी यात्रा की योजना बनाने में आसानी होगी। वहीं, परीक्षा के नतीजों का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए 19 मार्च 2027 का दिन अहम होगा, जब परिणाम घोषित किए जाएंगे।

नया पेपर में सिलेबस में बदलाव

GATE 2027 इस बार कुल 30 टेस्ट पेपर्स के लिए आयोजित की जाएगी। इस साल की सबसे बड़ी खासियत 'रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन' (RA) के रूप में एक नए पेपर का शामिल होना है। यह बदलाव आधुनिक तकनीक और इंडस्ट्री की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए किया गया है।

इतना ही नहीं, आईआईटी मद्रास ने कई मौजूदा पेपर्स के सिलेबस में भी संशोधन किया है। 'टेक्सटाइल इंजीनियरिंग एंड फाइबर साइंस' के साथ-साथ 'इंजीनियरिंग साइंसेज', 'ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज' और 'लाइफ साइंसेज' जैसे विषयों के सेक्शनल पेपर कोड में भी बदलाव किए गए हैं। उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार अधिकतम दो पेपर्स का चयन निर्धारित कॉम्बिनेशन में से कर सकते हैं।

gate 2027 schedule iit madras registration dates syllabus update
UGC NET जून 2026 में बड़ी गड़बड़ी! इन 3 विषयों की परीक्षा होगी दोबारा, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट

GATE स्कोर की अहमियत और वैलिडिटी

GATE स्कोर केवल मास्टर या डॉक्टरेट प्रोग्राम में दाखिले का जरिया नहीं है, बल्कि यह सरकारी नौकरी की चाबी भी है। देश की कई प्रमुख पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स (PSUs) भर्ती प्रक्रिया के लिए गेट स्कोर को आधार बनाती हैं।

छात्रों के लिए राहत की बात यह है कि GATE 2027 का स्कोर परिणाम घोषित होने की तारीख से अगले तीन साल तक मान्य रहेगा। इसका मतलब है कि छात्र इस स्कोर का उपयोग भविष्य में उच्च शिक्षा या करियर के बेहतर अवसरों के लिए लंबे समय तक कर सकेंगे।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अन्य जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए GATE 2027 की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।

Navbharat Live
navbharatlive.com