छत्तीसगढ़ में सहायक मार्शल भर्ती के लिए 6 अक्टूबर को होगी परीक्षा, जानिए कब मिलेंगे एडमिट कार्ड
छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय के अंतर्गत सहायक मार्शल पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 6 अक्टूबर 2024 को किया जाएगा। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा इस परीक्षा का संचालन किया जाएगा।
- Written By: आकाश मसने
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय के अंतर्गत सहायक मार्शल पदों की भर्ती के लिए राज्य सरकार परीक्षा का आयोजन कर रही है। सहायक मार्शल पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो गई। विधानसभा सचिवालय ने अब परीक्षा और प्रवेश पत्र जारी करने के तारीख की घोषणा कर दी है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय के अंतर्गत सहायक मार्शल पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 6 अक्टूबर 2024 को किया जाएगा। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा इस परीक्षा का संचालन किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक होगी।
सहायक मार्शल पद हेतु छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय के वेबसाईट पर पहले ही ऑनलाइन आवेदन जमा किया गया था, जिसमें विभागीय शारीरिक नाप-जोख एवं दक्षता परीक्षण उपरांत पात्र अभ्यर्थियों को अब व्यापम की वेबसाइट पर जाकर पंजीयन किया गया। पंजीयन प्रक्रिया 22 सितंबर को खत्म हुई।
सम्बंधित ख़बरें
कमरे में लटके मिले पति-पत्नी, बिस्तर पर पड़े थे मासूम…दुर्ग में दिल दहला देने वाली घटना, मंजर देख कांप उठे लोग
Mohan Yadav Amit Shah Meeting: मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल हुए सीएम डॉ. यादव; बस्तर की कला को सराहा
नक्सल मुक्त होने के बाद छत्तीसगढ़ में पहला माओवादी हमला, कांकेर में IED ब्लास्ट; 3 जवान शहीद
जग्गी हत्याकांड केस में अमित जोगी को बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का स्टे
नियंत्रक छत्तीसगढ़ व्यावसायिक शिक्षा मंडल द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यापम पंजीयन नंबर व परीक्षा जिला के चयन के आधार पर ही लिखित परीक्षा हेतु अभ्यर्थी को 30 सितंबर 2024 को प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:– रेलवे ने 12वीं पास स्टूडेंट्स के लिए निकाली 3 हजार से ज्यादा भर्तियां, जानें कैसे होगा सिलेक्शन
जिस अभ्यर्थी द्वारा छत्तीसगढ़ व्यापम के वेबसाइट में पंजीयन नहीं किया जाएगा। उन्हें संचालक, छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय के निर्देशानुसार लिखित परीक्षा से वंचित माना जाएगा व जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी अभ्यर्थी के स्वयं की होगी तथा इस सम्बंध में कोई पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी द्वारा पूर्व में जमा किए गए ऑनलाइन आवेदन पत्र में किसी भी तरह का सुधार या संशोधन किए जाने की अनुमति नहीं होगी।
व्यापम की वेबसाइट पर जारी होगा एडमिट कार्ड
नियंत्रक छत्तीसगढ़ व्यावसायिक शिक्षा मंडल द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवेश पत्र व्यापम कि वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। अभ्यर्थी अपनी प्राेफाइल में जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। काउंसलिग और चयन प्रक्रिया के समय एडमिट कार्ड को प्रस्तुत करना होगा। साथ कहा गया है कि प्रवेश पत्र की दूसरी प्रति व्यापम द्वारा जारी नहीं की जाएगी।
यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र में चाचा-भतीजे के बीच होगी चुनावी जंग, आदित्य के खिलाफ मैदान में उतरे राज ठाकरे
परीक्षा परिणाम व्यापम की वेबसाइट पर
मिली जानकारी के अनुसार सहायक मार्शल पदों की भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम व्यापम की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in व https://vyapamaar.cgstate.gov.in/ पर जारी किया जाएगा।
