MPSC Group C Recruitment 2026: 2,600+ पदों पर आवेदन शुरू, 17 जुलाई आखरी डेट, जानें पूरी डिटेल

MPSC Group C Recruitment: महाराष्ट्र में MPSC ने 2,619 ग्रुप C पदों पर भर्ती शुरू की है। क्लर्क-टाइपिस्ट, टैक्स असिस्टेंट और AMVI समेत कई पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 जुलाई 2026 तक किए जा सकते हैं।
Maharashtra MPSC recruitment
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-AI)
Updated on

MPSC Group C Recruitment 2026 Apply Online: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने ग्रुप C सेवाओं के तहत 2,619 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के जरिए क्लर्क-टाइपिस्ट, टैक्स असिस्टेंट, इंडस्ट्री इंस्पेक्टर, टेक्निकल असिस्टेंट और अन्य कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे करे आवेदन

आवेदन के लिए सबसे पहले MPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां Group C Recruitment 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। यदि पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो नया पंजीकरण करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

जाने आवेदन की आखरी डेट

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 17 जुलाई 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए अंतिम समय का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन करना बेहतर रहेगा।

इन पदों की निकली भर्ती

इस भर्ती अभियान में सबसे अधिक 1,864 पद क्लर्क-टाइपिस्ट के लिए निर्धारित किए गए हैं, जिससे इस कैटेगरी में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को अवसर मिलेगा। इसके अलावा असिस्टेंट मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (AMVI) के 461 पद, टैक्स असिस्टेंट के 282 पद, इंडस्ट्री इंस्पेक्टर के 9 पद और टेक्निकल असिस्टेंट के 3 पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी। कुल मिलाकर यह भर्ती विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी पाने का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकती है।

कौनसी क्वालिफिकेशन है जरूरी

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। कुछ पदों के लिए स्नातक डिग्री जरूरी है, जबकि कुछ के लिए 10वीं, डिप्लोमा या संबंधित तकनीकी योग्यता मांगी गई है। क्लर्क-टाइपिस्ट जैसे पदों के लिए टाइपिंग भी आवश्यक हो सकती है। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपनी पात्रता जरूर जांच लेनी चाहिए। असिस्टेंट मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (AMVI) पद के लिए उम्मीदवारों के पास ऑटोमोबाइल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री होना आवश्यक है।

क्लर्क-टाइपिस्ट और टैक्स असिस्टेंट पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट भी पूरा करना होगी, जिसमें मराठी में 30 शब्द प्रति मिनट या अंग्रेजी में 40 शब्द प्रति मिनट की स्पीड जरूरी रखी गई है।

भर्ती के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

कब होगी परिक्षा

इस भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 27 सितंबर 2026 से आयोजित किए जाने की संभावना है। परीक्षा की तारीख, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी अपडेट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहने की सलाह दी जाती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com