Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BHEL Trade Apprentice Recruitment 2026: 187 ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 10वीं-आईटीआई पास करें आवेदन

BHEL Apprentice Vacancy : भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), हरिद्वार ने ट्रेड अप्रेंटिस के 187 पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं और आईटीआई पास उम्मीदवार 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 03, 2026 | 10:05 PM

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (फोटो - गूगल इमेज)

Follow Us
Follow Us:

BHEL Haridwar Recruitment : भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), हरिद्वार ने ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती 2026 के तहत 187 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती 10वीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए सरकारी संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त करने का अच्छा अवसर है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 15 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के बाद जरूरी दस्तावेज 27 जुलाई 2026 तक जमा करने होंगे, जबकि चयनित अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण सितंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है। भर्ती के तहत फिटर के 74, मशीनिस्ट के 36, टर्नर के 26, इलेक्ट्रीशियन के 26, वेल्डर के 17, ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल) के 4 और फाउंड्रीमैन के 4 पद भरे जाएंगे। प्रशिक्षण के दौरान उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप नियमों के अनुसार मासिक स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

BHEL हरिद्वार ने 187 पदों पर भर्ती निकाली

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10वीं (हाईस्कूल) पास होना और संबंधित ट्रेड में NCVT मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वेल्डर और इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के लिए SCVT से आईटीआई पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Anganwadi Recruitment 2026: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 29 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास महिलाएं करें

ICAI Branch Incharge Recruitment 2026: 129 ब्रांच इंचार्ज पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 19 जुलाई तक करें आवेदन

IUAC Recruitment 2026: वैज्ञानिक, जूनियर इंजीनियर और लाइब्रेरी असिस्टेंट के 8 पदों पर भर्ती

UPSC Recruitment 2026: 105 ग्रुप A और B पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और आखिरी तारीख

सामान्य, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आईटीआई में कम से कम 60 प्रतिशत अंक, जबकि एससी और एसटी वर्ग के लिए 55 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सामान्य वर्ग के लिए 27 वर्ष, ओबीसी के लिए 30 वर्ष और एससी/एसटी के लिए 32 वर्ष निर्धारित की गई है।

दिव्यांग उम्मीदवारों को नियमानुसार अतिरिक्त आयु छूट मिलेगी। जिन अभ्यर्थियों ने पहले अप्रेंटिसशिप पूरी कर ली है, एक वर्ष या उससे अधिक का कार्य अनुभव रखते हैं या किसी नियमित पाठ्यक्रम में अध्ययनरत हैं, वे आवेदन के पात्र नहीं होंगे।

ये खबर भी पढ़ें : Anganwadi Recruitment 2026: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 29 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास महिलाएं करें

उम्मीदवार 15 जुलाई 2026 तक आवेदन करें

उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट तैयार करने में आईटीआई के अंकों को 70 प्रतिशत और 10वीं के अंकों को 30 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं तो पहले आईटीआई में अधिक अंक वाले और उसके बाद अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता मिलेगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार पहले राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकरण करें, फिर BHEL हरिद्वार की भर्ती वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन जमा करने के बाद उसकी रसीद का प्रिंट निकालकर स्वयं सत्यापित दस्तावेजों के साथ 27 जुलाई 2026 तक बीएचईएल, रानीपुर, हरिद्वार के मानव संसाधन (भर्ती) अनुभाग में जमा करना होगा।

Bhel trade apprentice recruitment 2026 187 iti vacancy apply online eligibility last date

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2026 | 10:05 PM

Topics:  

  • Career
  • Career News
  • Government Job
  • Job Recruitment

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.